‘मैं मजाक कर रहा था…’ डोनाल्ड ट्रंप ने ‘आई एम द बॉस’ वाले कमेंट पर दी सफाई


Last Updated:

दुनिया भर के मीडिया और लोगों ने इस पल पर खूब ध्यान दिया. इसके कई तरह के मायने निकाले जाने लगे. देखते ही देखते यह मजाकिया वाकया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया.

Zoom

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘आई एम द बॉस’ की टिप्पणी पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वो बस महज एक मजाक था. डोनाल्ड ट्रंप ने ये टिप्पणी जी7 के नेताओं की मीटिंग के दौरान की थी. इसके बाद इस टिप्पणी की चर्चा दुनियाभर के मीडिया में हुई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसपर साफ करने की कोशिश की है कि वो बॉस बनने की कोशिश नहीं कर रहे थे.

ट्रंप ने क्या दी सफाई?

एक्सियोस के शो के दौरान होस्ट ने ट्रंप से पूछा कि जी7 की मीटिंग में आप अंदर गए और आपने कहा कि ‘आई एम द बॉस’. उनमें से कितने लोग इस पर विश्वास करेंगे?”

जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे बस मज़ाक कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि इस टिप्पणी को कभी भी गंभीरता से लेने के लिए नहीं कहा गया था. एक्सियोस इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन मैं तो बस मज़ाक कर रहे था. हुआ यह था कि वे सभी बैठे हुए थे. मैं बॉस बनने की कोशिश नहीं कर रहा था.’

जी7 मीटिंग में शामिल हुए थे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने 80वें जन्मदिन के जश्न के ठीक बाद फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में उन्हें ईरान, यूक्रेन और व्यापार जैसे कई मुद्दों पर दुनिया के अन्य नेताओं के साथ चर्चा करनी थी.

जी7 नेताओं को देख बोले थे ट्रंप

शिखर सम्मेलन के आखरी दिन सुबह के सत्र की बैठक के लिए जब ट्रंप कमरे में दाखिल हुए. वहां अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष और जाने-माने नेता पहले से ही अपनी सीटों पर बैठे हुए थे. नेताओं को बैठा देखकर ट्रंप ने उनकी तरफ देखा और कमरे में कदम रखते ही मजाकिया लहजे में कहा कि ‘आई एम द बॉस’ उनकी इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी जी7 नेता हंस पड़े.

ट्रंप की यह ‘आई एम द बॉस’ वाली टिप्पणी सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गई. दुनिया भर के मीडिया और लोगों ने इस पल पर खूब ध्यान दिया. इसके कई तरह के मायने निकाले जाने लगे. देखते ही देखते यह मजाकिया वाकया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img