स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, iQOO और Vivo ने बढ़ा दी कई मॉडल्स की कीमत


अगर आप नया iQOO या Vivo स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. भारत में iQOO और Vivo ने अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. खास बात यह है कि कंपनियों ने इस बदलाव की कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन नई कीमतें ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं.

सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी Vivo T5 Pro सीरीज में देखने को मिली है. वीवो T5 प्रो का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च के समय 29,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है.

वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गई है. यानी दोनों वेरिएंट्स पर ग्राहकों को अब 3,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.

iQOO ने भी अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है. कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में 72,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 74,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत बढ़कर 81,999 रुपये हो गई है.

इसके अलावा iQOO 15R की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. अब इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 47,999 रुपये, 12GB + 256GB वेरिएंट 52,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल 59,999 रुपये में उपलब्ध है.

बता दें कि iQOO Neo 10 भी महंगा हो गया है. इसका 8GB + 256GB वेरिएंट अब 37,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 42,999 रुपये में बिक रहा है.

क्या है कीमत बढ़ने की वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे मेमोरी चिप्स की वैश्विक कमी बड़ी वजह है. पिछले कुछ महीनों से RAM और स्टोरेज चिप्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्मार्टफोन बनाने की लागत में इजाफा हुआ है. इसी अतिरिक्त लागत को संतुलित करने के लिए कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा रही हैं.

हालांकि 1,000 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं लगती, लेकिन मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में यह ग्राहकों के खरीदारी निर्णय को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों में और बढ़ोतरी होने से पहले फैसला लेना समझदारी हो सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img