White House में एलियन के साथ दिखे डोनाल्ड ट्रंप! सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, जानिए क्या है सच?


 

Trump Meet Alien: सोशल मीडिया पर रविवार को एक ऐसी तस्वीरों की सीरीज वायरल हो गई, जिसने इंटरनेट पर साजिशों और अटकलों का तूफान खड़ा कर दिया. दावा किया गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में कुछ रहस्यमयी इंसान जैसे दिखने वाले लोगों से मुलाकात कर रहे थे. तस्वीरों में ट्रंप तीन बेहद गोरे रंग, लंबे प्लेटिनम-सफेद बालों और लाल सैन्य शैली की पोशाक पहने लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इन्हें लेकर तरह-तरह के दावे करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने इन रहस्यमयी शख्सियतों को ‘नॉर्डिक एलियन’ बताया, तो कुछ ने उन्हें ‘रेप्टिलियन’ या इंसान नहीं बल्कि किसी दूसरी दुनिया का प्राणी तक कह दिया. देखते ही देखते तस्वीरें एक्स, रेडिट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गईं. मामला तब और गरमा गया जब पत्रकार जॉन स्टीवर्ट ने दावा किया कि ये तस्वीरें कुछ समय के लिए ऑनलाइन दिखाई दी थीं, लेकिन बाद में हटा दी गईं. इस दावे ने साजिशों को और हवा दे दी. हालांकि, अब तक इन तस्वीरों की प्रामाणिकता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. कई यूजर्स का मानना है कि ये तस्वीरें एआई से बनाई गई हो सकती हैं, जबकि कुछ लोग अब भी इन्हें किसी बड़े रहस्य से जोड़कर देख रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img