Smoke Detectors: घर में आग लगने से पहले ये छोटा डिवाइस देगा अलर्ट! सिर्फ 600 रुपये से शुरू है कीमत


Powered by :

Last Updated:

गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में स्मोक डिटेक्टर घर, ऑफिस और दुकानों की सुरक्षा के लिए एक अहम डिवाइस बन गया है. यह धुआं या आग का पता लगते ही तुरंत अलार्म और नोटिफिकेशन भेजकर लोगों को सतर्क करता है. बाजार में वायरलेस, वाई-फाई इनेबल और 360 डिग्री विजिबिलिटी जैसे फीचर्स वाले कई प्रकार के स्मोक डिटेक्टर मौजूद हैं, जिनकी कीमत कितने रुपये तक हो सकती है, ये बताते हैं.

घर में आग लगने से पहले ये छोटा डिवाइस देगा अलर्ट! सिर्फ ₹600 से शुरू है कीमतZoom

स्मार्ट वाई-फाई स्मोक डिटेक्टर धुआं या आग का पता लगते ही 80dB का तेज अलार्म बजाते हैं.

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल भी काफी बढ़ जाता है. खासकर एसी, कूलर और पंखे लंबे समय तक चलने के कारण बिजली के तारों और अन्य उपकरणों पर अधिक दबाव पड़ता है. इसी वजह से कई बार शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण घरों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे में सुरक्षा के लिए स्मोक डिटेक्टर बेहद उपयोगी डिवाइस माना जाता है.

स्मोक डिटेक्टर एक ऐसा डिवाइस है जो हवा में धुआं फैलने पर तुरंत अलार्म बजाकर लोगों को आग लगने की शुरुआती चेतावनी देता है. इससे समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं और बड़े नुकसान से बचाव संभव होता है. घरों, ऑफिसों और अन्य इमारतों में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी इसे घर पर लगवाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ऑनलाइन और मार्केट में कई सारी कंपनियां स्मोक डिटेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग करती है और बेचती हैं. आप अपने बजट के अंदर ही इन्हें खरीद सकते हैं.

वाई-फाई इनेबल वायरलेस स्मोक डिटेक्टर

कई कंपनियां जैसे Honeywell, Bosch, Okos के वाई-फाई सक्षम वायरलेस स्मोक डिटेक्टर एक स्मार्ट सुरक्षा डिवाइस है, जो आग लगने या धुआं फैलने की स्थिति में तुरंत अलर्ट भेजता है. यह 24×7 आपके घर या ऑफिस की निगरानी करता है और संभावित आग के खतरे की शुरुआती चेतावनी देकर समय रहते कार्रवाई करने में मदद करता है. इसके जरिए आप अपनी संपत्ति और लोगों की सुरक्षा को बेहतर बना सकते हैं, चाहे आप परिसर में मौजूद हों या कहीं बाहर।

पहले फायर और स्मोक डिटेक्शन सिस्टम की ऊंची लागत और जटिल वायरिंग के कारण केवल बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान ही इन्हें लगा पाते थे. लेकिन वायरलेस स्मोक डिटेक्टर के आने से छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए भी यह सुविधा आसान और किफायती हो गई है. यह डिवाइस इंस्टॉल करने में सरल, उपयोग में सुविधाजनक और स्मोक सेंसर से लैस होता है, जो धुएं का पता लगते ही तुरंत अलार्म और नोटिफिकेशन भेजकर संभावित नुकसान को कम करने में मदद करता है. इन स्मोक डिटेक्टर की कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 2 हजार से 3 हजार रुपये तक है.

360 डिग्री विजिबिलिटी वाले स्मोक डिटेक्टर

एडवांस स्मोक डिटेक्टर आसानी से इंस्टॉल किए जा सकते हैं और कम रखरखाव में लंबे समय तक काम करते हैं. इनमें हाई क्वालिटी सेंसर, 360 डिग्री विजिबिलिटी के लिए एलईडी इंडिकेटर और तेज अलर्ट जैसी सुविधाएं होती हैं. घरों, ऑफिस, दुकानों और अन्य व्यावसायिक परिसरों में इनका इस्तेमाल सुरक्षा को मजबूत बनाने और आग से जुड़े रिस्क को कम करने में मदद करता है. कंपनियां जैसे Ravel Fire, AGNEESTORM, MANYCAST Smart Smoke Detector आदि इसे बेचती हैं. इनकी कीमत 600 रुपये से 3000 रुपये तक रहती है.

एडवांस स्मोक डिटेक्टर

एडवांस और स्मार्ट वाई-फाई स्मोक डिटेक्टर धुआं या आग का पता लगते ही 80dB का तेज अलार्म बजाते हैं. ये अलार्म का आवाज अलग-अलग कंपनी के अनुसार भी हो सकता है. इससे आपके मोबाइल पर तुरंत नोटिफिकेशन भी आ जाता है. बैटरी से संचालित यह डिवाइस एक ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे आप कहीं से भी इसकी निगरानी कर सकते हैं. इसमें एडजस्टेबल सेंसिटिविटी, टेस्ट फंक्शन और स्मार्ट अलर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे घरों के लिए एक भरोसेमंद सुरक्षा समाधान बनाती हैं. इसका लो-प्रोफाइल डिजाइन और सफेद रंग इसे किसी भी इंटीरियर के साथ आसानी से मैच करने वाला बनाया जाता है. इनकी कीमत 6000-15000 रुपये तक हो सकती है.

About the Author

authorimg

यशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img