‘अमेरिका की मौजूदा नीति समुद्री लुटेरों जैसी’, ईरान ने भारतीय नाविकों की मौत पर USA को घेरा


ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्‍माइल बाघेई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, ”अमेरिका की ओर से भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर किए गए क्रूर हमले, जिनमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, इस बात का साफ सबूत हैं कि अमेरिका की मौजूदा नीति सशस्त्र डकैती और राज्य-स्तरीय समुद्री लूट जैसी है। हम मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और भारतीय लोगों तथा सरकार के प्रति गहरी शोक-सहानुभूति प्रकट करते हैं।”

बाघेई ने पोस्‍ट में आगे कहा क‍ि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चाहिए कि वह अमेरिका को उसके इस कानून-विरोधी व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराए, जो लगातार वैश्विक शांति और सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है और समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता को भी जोखिम में डाल रहा है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img