कई देशों की मंजूरी का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बातचीत के सिद्धांत और अंतिम बिंदुओं को सभी संबंधित पक्षों ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने अमेरिका, इजरायल, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, तुर्की, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और मिस्र समेत कई देशों का नाम लेते हुए कहा कि सभी पक्ष इस व्यवस्था पर सहमत हैं। हालांकि, उन्होंने प्रस्तावित समझौते की शर्तों या बातचीत के प्रमुख मुद्दों के बारे में कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान के सर्वोच्च नेता ने भी इस व्यवस्था को मंजूरी दे दी है, तो उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, इसका जवाब “हां” है।




