Delhi Museum for kids tourist places delhi tourism local18 


Last Updated:

Delhi Museums For Kids: दिल्ली के नेशनल म्यूज़ियम, रेल म्यूज़ियम, साइंस म्यूज़ियम, क्राफ्ट्स और डॉल म्यूज़ियम गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए घूमने और सीखने की अच्छी जगहें हैं. यहां छट्टियों में माता-पिता बड़ी संख्या में अपने बच्चों को लेकर पहुंचते हैं. आइए जानते हैं इस लोकेशन के बारे में

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे अक्सर घर में बोर होने लगते हैं. ऐसे में अगर आप उन्हें किसी ऐसी जगह ले जाना चाहते हैं, जहां घूमने के साथ कुछ नया सीखने को भी मिले, तो दिल्ली के कुछ म्यूज़ियम आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. यहां बच्चे खेल-खेल में इतिहास, विज्ञान, ट्रेन, कला और अलग-अलग देशों की संस्कृति के बारे में आसान तरीके से जान सकते हैं. यहां की सबसे खास बात यह है कि घूमने में बच्चों को खूब मजा भी आता है और उनका ज्ञान भी बढ़ता है.

दिल्ली के जनपथ इलाके में मौजूद नेशनल म्यूज़ियम बच्चों के लिए काफी दिलचस्प जगह है. यहां पुराने सिक्के, तलवारें, पेंटिंग्स, मूर्तियां और हजारों साल पुरानी चीजें देखने को मिलती हैं. अगर बच्चा किताबों में इतिहास पढ़ता है, तो यहां उसे उन चीजों को करीब से देखने का मौका मिलता है. इससे बच्चों की इतिहास में रुचि भी बढ़ सकती है. यह म्यूज़ियम काफी बड़ा है, इसलिए यहां घूमने का अलग ही अनुभव मिलता है.

अगर आपके बच्चे को ट्रेनें पसंद हैं, तो यह जगह उसे जरूर पसंद आएगी. यहां पुराने जमाने के इंजन, शाही ट्रेन और रेलवे से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें रखी गई हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि यहां बच्चों के लिए छोटी ट्रेन की राइड भी होती है, जिसका बच्चे खूब मजा लेते हैं. यहां घूमते-घूमते बच्चे भारत में रेलवे की शुरुआत और उसके इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह म्यूज़ियम बच्चों के लिए सबसे ज्यादा मजेदार जगहों में से एक माना जाता है. यहां विज्ञान को आसान और मजेदार तरीके से समझाया जाता है. बच्चे यहां मशीनें कैसे काम करती हैं, स्पेस क्या होता है, रोबोट कैसे बनते हैं जैसी कई चीजें देख और समझ सकते हैं. यहां कई ऐसी एक्टिविटीज होती हैं, जिनमें बच्चे खुद हिस्सा लेकर सीख सकते हैं. अगर आपका बच्चा नई चीजें जानने में रुचि रखता है, तो यह जगह उसे काफी पसंद आएगी.

यह म्यूज़ियम भारतीय कला और गांव की संस्कृति को करीब से दिखाता है. यहां मिट्टी के बर्तन, लकड़ी का काम, हाथ से बनी चीज़ें और पुराने घरों की झलकियां दिखाई जाती हैं. बच्चे पुराने ज़माने में इस्तेमाल होने वाले सामान और पुरानी भारतीय कला की खासियत के बारे में जान सकते हैं.

अगर आपके बच्चे को अलग-अलग तरह की गुड़िया देखना पसंद है, तो यह म्यूज़ियम उनके लिए एक खास जगह हो सकती है. इसमें दुनिया भर के अलग-अलग देशों की गुड़िया हैं, जो उनके कल्चर और कपड़ों को दिखाती हैं. बच्चे घूमते हुए अलग-अलग देशों के कपड़ों और कल्चरल ट्रेडिशन को देख सकते हैं. यह जगह बच्चों के लिए एक बड़ा अट्रैक्शन है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img