दिनांकांक पर रामनगर (पवन किराना स्टोर के पीछे) निवासी विशाल डोंगरे, पुत्र राजेश डोंगरे, उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध वाद-विवाद कर शांति भंग करने तथा अनुशासन बिगाड़ने के संभावित कृत्यों के संबंध में पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. गोपाल पैकरा, चन्द्रकपूर आयाम, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सराहनीय योगदान दिया।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत चौकी चिखली द्वारा निम्न कार्यवाही की गई।




