ओमान के पास टैंकर पर हमने किया था हमला, अमेरिका ने कबूला, 3 भारतीय भी थे शामिल


होमदुनियाअमेरिका

ओमान के पास टैंकर पर हमने किया था हमला, अमेरिका ने कबूला, 3 भारतीय भी थे शामिल

Last Updated:

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड बताया है कि पलाऊ देश के झंडे वाले एम/टी सेटेबेलो नाम के जहाज को उस समय रोका जब वह ओमान की खाड़ी से गुजर रहा था. अमेरिकी सैनिकों ने जहाज के कर्मचारियों को बार-बार रुकने के निर्देश दिये थे. लेकिन जब वे नहीं माने, तो अमेरिकी विमान ने सटीक निशाना साधकर बमबारी कर दी.

Zoom

अमेरिका ने मान लिया है कि ओमान के पास हमला हुआ था वो उसकी सेना की कारवाई की थी. ओमान तट के पास एक विशालकाय तेल टैंकर पर अचानक भयंकर हमला हुआ था. ये एमटी सेट्टेबेलो का मर्चेंट नेवी के जहाज था. भारतीय क्रू सदस्य सवार थे.

सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

यूएस सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी है कि ईरान से तेल ले जाने पर लगी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश में अमेरिकी सेना ने लगातार दूसरे दिन एक तेल टैंकर को रोककर उसे निष्क्रिय कर दिया. यह घटना 9 जून को रात करीब 11:14 बजे ओमान की खाड़ी में हुई थी.

उसम अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने पलाऊ देश के झंडे वाले एम/टी सेटेबेलो नाम के जहाज को उस समय रोका जब वह ओमान की खाड़ी से गुजर रहा था. अमेरिकी सैनिकों ने जहाज के कर्मचारियों को बार-बार रुकने और निर्देश मानने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं माने, तो अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन रूम पर सटीक निशाना साधकर बमबारी कर दी ताकि जहाज आगे न बढ़ सके.

भारत ने किया अमेरिका के राजदूत को तलब

इस हमले के बाद ओमान तट पर हुए इस हमले के पीछे जब अमेरिकी लिंक सामने आया तो भारत सरकार ने इस पर तुरंत कार्रवाई की. दिल्ली में तैनात अमेरिकी राजदूत को सम्मन भेजकर तलब कर लिया. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर इस वक्त भारत में मौजूद नहीं थे, इसलिए सरकार ने तुरंत उनके कार्यवाहक राजदूत जेसन मीक्स को तलब किया.

अमेरिकी सेना ने इस पूरे इलाके में 13 अप्रैल से नाकेबंदी कर रखी है. तब से लेकर अब तक सेना ने बात न मानने वाले 8 जहाजों को इसी तरह बेकार किया है, जबकि बात मानने वाले 134 जहाजों का रास्ता बदल दिया है. वहीं, राहत सामग्री ले जा रहे 42 जहाजों को सेना ने बिना किसी रोक-टोक के जाने दिया है.

इस तेल टैंकर पर मौजूद चालक दल के 3 भारतीय नागरिक हमले के बाद से गायब हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स में दो लोगों के लापता होने की बात कही गई थी. उनकी राष्ट्रीयता साफ नहीं थी, लेकिन अब ये कन्फर्म हो चुका है कि 3 भारतीय क्रू मेंबर्स का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

समंदर की लहरों के बीच वे कहां हैं और किस हाल में हैं, इसे लेकर सस्पेंस और डर लगातार बढ़ता जा रहा है. ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. लापता भारतीयों की तलाश के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img