पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 08.06.2026 को वार्ड नं. 10 (शांतिनगर), चिखली के छोटे तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास टीम ने एक ऐसे व्यक्ति को सक्रिय रूप से पाया जो चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने और भय फैलाने का प्रयास कर रहा था।
आरोपी की पहचान निलेश उर्फ़ बिल्लु भाऊ यादव, पुत्र रामाधीन यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांतिनगर वार्ड नं. 10 (मन्नु पान ठेला के पास) के रूप में हुई। अभियानिकों द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया है जिसमें ऊपरि भाग में कट देखा गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र.आर. अरविंद साहू, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है।




