थाना लालबाग पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपित गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि वाहन की पहचान छिपाने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया जा रहा था।
आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ-साथ अपराध के साक्ष्य छिपाने एवं वाहन की पहचान बदलने की धाराएँ भी प्रकरण में जोड़ी गई हैं। प्रकरण में आरोपी का भाई व सहआरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में थाना लालबाग द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना लालबाग को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने व आरोपित गिरफ्तारी में सफलता मिली।
प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 05.04.2026 को उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BB 0294 ग्राम बनभेड़ी के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नया शराब भट्ठी क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लोकेश वैष्णव पिता तोरण दास वैष्णव, उम्र 27 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, वार्ड नं. 07, शंकरपुर, जिला राजनांदगांव बताया। आरोपी ने अपने भाई मिथुन वैष्णव के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
अभियान में आरोपी के कब्जे से चोरी की हुई होंडा शाइन बरामद की गई, जिस पर वास्तविक नंबर की जगह CG 08 SN 4787 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने वाहन की पहचान छिपाने एवं पुलिस कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया था।
कार्रवाई:
• चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की गई।
• आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
• प्रकरण में चोरी के साथ-साथ 336(3), 238 तथा 3(5) बीएनएस जैसी धाराएँ भी प्रकरण में जोड़ी गई हैं।
• सहआरोपी व आरोपी का भाई मिथुन वैष्णव वर्तमान में फरार है; उसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी व खोज जारी है।
सराहनीय योगदान:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव एवं थाना कोतवाली स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




