ऊर्जा, बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार दूसरे दिन भी गिरा और सोना-चांदी के दामों में भी गिरावट


उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को लगातार दूसरे दिन 142 अंक टूट गया जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली छह अंक की गिरावट रही। पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच निवेशकों के सतर्क रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 76,224.68 अंक तक गया और नीचे में 75,748.21 अंक तक आया। सेंसेक्स में शामिल 20 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 10 में गिरावट रही।

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 6.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, इटर्नल, एनटीपीसी और टाटा स्टील शामिल हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, “अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशक धारणा सतर्क रही।”

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.24 प्रतिशत टूटकर 96.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट पर रहा जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में 0.52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img