लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा! नौतपा में सबसे ज्यादा खतरे में कौन? भूलकर भी नहीं करनी चाहिए लापरवाही


Nautapa Heatstroke: गर्मी हर साल पड़ती है, लेकिन नौतपा के 9 दिन लोगों की सेहत पर अलग ही असर डालते हैं. सुबह से लेकर देर शाम तक तपती धूप और गर्म हवाएं शरीर की ताकत तेजी से कम करने लगती हैं. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. खासकर वे लोग जिनकी बॉडी जल्दी डिहाइड्रेट होती है या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनके लिए यह समय काफी मुश्किल माना जाता है. इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा.

मौसम विभाग भी लगातार लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों में हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, तेज सिरदर्द और कमजोरी के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं. कई लोग इसे सामान्य गर्मी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही गलती बाद में गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कि किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है और उन्हें क्या सावधानी रखनी चाहिए.

नौतपा में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान अचानक काफी बढ़ जाता है. गर्म हवाएं शरीर का पानी तेजी से कम करती हैं और पसीने के जरिए जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकलने लगते हैं. यही वजह है कि लोग जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं, अगर शरीर को समय पर पानी और आराम नहीं मिलता, तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. कई बार लोगों को अचानक चक्कर आने लगते हैं या बेहोशी जैसी हालत भी हो सकती है. यही कारण है कि डॉक्टर इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की सलाह देते हैं.

1. बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा
उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाती है गर्मी सहने की क्षमता घर के बुजुर्गों के लिए नौतपा काफी मुश्किल समय हो सकता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर की गर्मी कंट्रोल करने की ताकत कम होने लगती है. पसीना भी कम निकलता है, जिससे बॉडी खुद को ठंडा नहीं रख पाती. कई बार बुजुर्ग लोग पानी कम पीते हैं या उन्हें प्यास कम लगती है. इससे शरीर में पानी की कमी तेजी से होने लगती है. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे लोगों को दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी देते रहना चाहिए. उन्हें ठंडी जगह पर रखें और दोपहर की धूप से पूरी तरह बचाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. छोटे बच्चों का रखें खास ध्यान
बच्चों की बॉडी जल्दी होती है डिहाइड्रेट छोटे बच्चों की बॉडी पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए वे तेज गर्मी जल्दी सह नहीं पाते. खेलते समय उन्हें प्यास लगने का भी अंदाजा नहीं होता और यही परेशानी बढ़ा देता है.अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों में बच्चों को उल्टी, कमजोरी और तेज बुखार जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. डॉक्टर सलाह देते हैं कि बच्चों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर न भेजें. उन्हें नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और जूस जैसी चीजें देते रहें.

3. गर्भवती महिलाओं को क्यों रहना चाहिए अलर्ट?
गर्भावस्था में शरीर को ज्यादा पानी और पोषण की जरूरत होती है. ऐसे में तेज गर्मी परेशानी बढ़ा सकती है. ज्यादा देर धूप में रहने से चक्कर आना, थकावट और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. कई महिलाएं घर के काम में व्यस्त रहकर खुद का ध्यान नहीं रख पातीं, लेकिन नौतपा में यह लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. डॉक्टर हल्का खाना खाने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं.

4. बीमार लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
डाइबिटीज और हार्ट पेशेंट्स को रहना होगा सतर्क जो लोग पहले से डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें नौतपा में ज्यादा दिक्कत हो सकती है. तेज गर्मी शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालती है, जिससे परेशानी बढ़ने लगती है. कई बार दवाइयों की वजह से भी शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही रूटीन फॉलो करना चाहिए. कोशिश करें कि जरूरी काम भी सुबह या शाम के समय ही करें.

5. बाहर काम करने वालों पर सबसे ज्यादा असर
मजदूर, ट्रैफिक पुलिस, डिलीवरी बॉय, किसान और सड़क किनारे काम करने वाले लोगों के लिए नौतपा बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है. घंटों धूप में रहने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है. गर्मी में लगातार काम करने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. कई बार लोग अचानक बेहोश भी हो जाते हैं. इसलिए बाहर काम करने वालों को सिर ढककर निकलना चाहिए और बीच-बीच में आराम जरूर करना चाहिए. पानी की बोतल हमेशा साथ रखें.

हीट स्ट्रोक से बचने के आसान तरीके
गर्मी से बचाव के लिए कुछ छोटी आदतें बड़ा फर्क ला सकती हैं. सुबह घर से निकलते समय पानी जरूर पीएं. खाली पेट धूप में जाने से बचें. हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें. अगर किसी को तेज चक्कर, उल्टी, बहुत ज्यादा पसीना या शरीर गर्म महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img