Last Updated:
Dog Bites In Summer: गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आवारा कुत्तों के हार्मोंस में भी बदलाव होता है. अगर आपके घर के आसपास भी आवारा कुत्ते रह रहे हैं, तो आप इन कुत्तों का कुछ इस तरीके से ध्यान रख इनको एग्रेसिव होने से रोक सकते हैं. गर्मी में कुत्ते कई बार आक्रामक हो जाते हैं और काटने लगते हैं, क्योंकि तेज गर्मी से उन्हें गर्मी और बेचैनी होती है, जिससे वे चिड़चिड़े हो जाते हैं. (रिपोर्ट: राकेश पटेल/सीधी)
गर्मी में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. आलम यह है कि रोजाना आवारा कुत्तों के काटने से घायल होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. वहीं, गर्मी बढ़ने से आवारा कुत्ते और अधिक घातक हो जाते हैं. अत्यधिक गर्मी से कुत्तों को हीट स्ट्रोक हो जाता है जिससे वे आक्रामक होकर काटने लगते हैं.

कुछ बीमारियों के कारण भी कुत्ते आक्रामक होते हैं. गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आवारा कुत्तों के हार्मोंस में भी बदलाव होता है. अगर आपके आसपास भी आवारा कुत्ते रह रहे हैं, तो आप इन कुत्तों का कुछ इस तरीके से ध्यान रख इनको एग्रेसिव होने से रोक सकते हैं.

सीधी के पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि तेज गर्मी के कारण कुत्तों में बेचैनी और तनाव बढ़ जाता है. इंसानों की तरह कुत्तों में पसीने की ग्रंथियां नहीं होतीं, इसलिए वे शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए हांफते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के मौसम में कुत्तों के शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर भी बढ़ जाता है. यह हार्मोन तनाव और गुस्से को बढ़ाने का काम करता है. इसके अलावा भोजन और पानी की कमी भी कुत्तों को आक्रामक बना देती है.

गर्मी में अक्सर आवारा कुत्तों को पर्याप्त खाना और ठंडा पानी नहीं मिल पाता, जिससे उनका व्यवहार बदलने लगता है. कुत्तों के काटने के पीछे केवल गर्मी ही नहीं, बल्कि मेटिंग सीजन भी एक बड़ी वजह है. प्रजनन के समय कुत्तों में स्वभाविक रूप से आक्रामकता बढ़ जाती है.

वहीं, अगर कोई मादा कुतिया अपने बच्चों के साथ होती है, तो उसमें मदर इंस्टिंक्ट बढ़ जाता है और वह बच्चों की सुरक्षा के लिए लोगों पर हमला कर सकती है. पशु चिकित्सक ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है.

अगर आपके घर या मोहल्ले में आवारा कुत्ते रहते हैं, तो उन्हें धूप से बचाने के लिए छायादार स्थान उपलब्ध कराएं, साथ ही उन्हें साफ और ठंडा पानी तथा खाने के लिए भोजन दें, ताकि उनका तनाव कम हो सके. गर्मी के दिनों में कुत्ते अक्सर गाड़ियों के नीचे जाकर बैठ जाते हैं. इसलिए वाहन स्टार्ट करने से पहले एक बार गाड़ी के नीचे जरूर देख लें, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके.





