Last Updated:
आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान की वजह से ब्लोटिंग, पेट की चर्बी, मीठा खाने की क्रेविंग और हार्मोनल समस्याएं बढ़ रही हैं. हेल्दी डाइट, सही समय पर खाना और हल्की फिजिकल एक्टिविटी से इन समस्याओं को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
आजकल पेट की चर्बी, ब्लोटिंग और बार-बार खाने की क्रेविंग जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. अनियमित लाइफस्टाइल, प्रोसेस्ड फूड और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है, जिससे पेट फूला हुआ दिखना और भारीपन महसूस होना शुरू हो जाता है. ऐसे में लोग नेचुरल और घरेलू उपायों की तरफ रुख करते हैं. उन्हीं में से एक तरीका है तेजपत्ता यानी bay leaf का पानी.
तेजपत्ता को पारंपरिक रूप से भारतीय रसोई में स्वाद और खुशबू के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे पानी में उबालकर पीने का चलन भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. माना जाता है कि यह पाचन को सपोर्ट कर सकता है और शरीर में हल्कापन महसूस कराने में मदद कर सकता है, हालांकि इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है और यह किसी भी मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है.
View this post on Instagram





