must Visit Places in Nainital | Nainital tourist spot | नैनीताल में घूमने वाली जगहें |


Last Updated:

Must Visit Place Thandi Sadak Nainital: मैदानी इलाकों की चिलचिलाती और झुलसाने वाली गर्मी से परेशान होकर अगर आप राहत की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल की ठंडी सड़क आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह साबित हो सकती है. तल्लीताल को मल्लीताल से जोड़ने वाले इस बेहद खूबसूरत रास्ते पर हर तरह के वाहनों और गाड़ियों के चलने पर पूरी तरह पाबंदी है, जिससे सैलानी बिना किसी शोर-शराबे और ट्रैफिक के सुकून से पैदल घूम सकते हैं. इस सड़क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक तरफ घने जंगल और दूसरी तरफ नैनी झील होने की वजह से दोपहर की तेज धूप में भी यहां चलते ही प्राकृतिक एसी (AC) जैसी गजब की ठंडक का अहसास होता है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को एक अलग ही मानसिक शांति और सुकून देती है.

नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों मैदानी इलाकों की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने वालों की पहली पसंद बनी हुई है. यहां की ठंडी हवाएं और हरियाली पर्यटकों को खास सुकून दे रही हैं. खासकर शहर की एक सड़क इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां दोपहर की तेज धूप में भी चलते ही AC जैसी ठंडक महसूस होती है. यह सड़क एकतरफ झील और दूसरी तरफ घने जंगल के बीच से होकर जाती है. झील से आने वाली ठंडी हवा यहां का तापमान आसपास के इलाकों से काफी कम बनाए रखती हैं. स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटन भी इस मौसम में इस सड़क पर घूमकर यहां की ठंडक का आनंद लेते हैं.

नैनीताल की इस खूबसूरत सड़क का आनंद यहां आने वाले पर्यटक भी ले रहे हैं, लखनऊ से नैनीताल पहुंची पर्यटक वंशिका ने बताया कि लखनऊ में काफी गर्मी है, और नैनीताल में वहां के अपेक्षा थोड़ा ठंड है. उन्होंने बताया कि नैनीताल आकर वो काफी पर्यटक स्थलों में घूमने गई, लेकिन यहां की ठंडी सड़क में आकर उन्हें एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई. उन्होंने बताया कि इस सड़क में काफी ठंड है. एक तरफ ख़ूबसूरत नैनीझील है तो दूसरी तरफ घना जंगल है, जिस वजह से मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है. उन्हें यहां काफी अच्छा लग रहा है.
यह भी पढ़ें: कैंची धाम के पास ठहरने का सबसे सस्ता जुगाड़! ₹150 में डोरमेट्री से लेकर लग्जरी कॉटेज तक ये है बेहतरीन स्टे

घूमने के लिए परफेक्ट जगह
बरेली से नैनीताल घूमने पहुंची पर्यटक सुनिधि ने बताया कि ठंडी सड़क दोस्तों, परिवार के लोगों के साथ घूमने की बढ़िया जगह है, यहां हल्की ठंड महसूस की जा सकती है. और किसी तरह का कोई ट्रैफिक यहां नहीं है, क्योंकि यहां पर गाड़ियां चलना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. जिस वजह से आप सुकून के साथ पैदल इस सड़क में घूम सकते हैं.

गर्मियों में होता है ठंड का अहसास
स्थानीय निवासी पिंकी भोटिया बताती हैं कि नैनीताल की ठंडी सड़क इसलिए फेमस है क्योंकि यहां गर्मियों में ठंड का अहसास होता है. यह सड़क तल्लीताल को मल्लीताल से जोड़ती है, और पैदल घूमने वालों की पसंदीदा सड़क है, उन्होंने बताया कि इस सड़क में गाड़ियां नहीं चलती. साथ ही यहां से दिखने वाले नैनीझील और आसपास के खूबसूरत नजारे आपका दिल छू जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस पूरे रास्ते में कई मंदिर हैं. जिस वजह से यह जगह एक धार्मिक आस्था का केंद्र भी मानी जाती है. झील किनारे स्थित होने के कारण यहां सर्दियों में काफी ठंड रहती है और गर्मियों के दौरान मौसम सुहावना बना रहता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img