लैपटॉप खरीदते समय ये गलती मत करना, गेमिंग और एडिटिंग के लिए कौन सा प्रोसेसर सबसे पावरफुल है?


नया लैपटॉप खरीदते समय सबसे बड़ा कंफ्यूजन प्रोसेसर को लेकर होता है. दुकानदार Intel या AMD का नाम लेकर इतनी तेजी से बात करता है कि समझ नहीं आता कौन सा बेहतर है. असल में दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन आपकी जरूरत, बजट और काम के हिसाब से एक दूसरे से बेहतर हो सकता है.

Intel vs AMD: आसान तुलना

Intel प्रोसेसर
इंटल के कोर i3, i5, i7 और i9 प्रोसेसर मार्केट में बहुत लोकप्रिय हैं.

फायदे: बेहतर बैटरी लाइफ, अच्छा ग्राफिक्स परफॉर्मेंस, और ऑफिस-स्टडी काम में बहुत स्मूथ.

कमियां: थोड़ा महंगा पड़ता है.

AMD प्रोसेसर
AMD के Ryzen 5, Ryzen 7 और Ryzen 9 प्रोसेसर इन दिनों खूब चल रहे हैं.

फायदे: कम कीमत में ज्यादा कोर और थ्रेड्स मिलते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी काम (वीडियो एडिटिंग, गेमिंग) बेहतर होता है.

कमियां: बैटरी लाइफ इंटेल जितनी अच्छी नहीं होती.

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें

1. कॉलेज स्टूडेंट्स और नॉर्मल ऑफिस यूज 

बजट 40-60 हजार तक – Intel Core i5 या AMD Ryzen 5

दोनों ही अच्छे चलेंगे. अगर बैटरी ज्यादा चाहिए तो Intel लें.

2. वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन और कोडिंग 

AMD Ryzen 7 बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें ज्यादा कोर मिलते हैं और परफॉर्मेंस तेज होती है.

3. गेमिंग और हैवी वर्क

AMD Ryzen 7 या Intel Core i7 चुनें. AMD यहां ज्यादातर मामलों में वैल्यू फॉर मनी देता है.

4. बहुत कम बजट (30-40 हजार) 

AMD Ryzen 5 या Intel Core i3 (13th Gen या Ryzen 7000 सीरीज) लें.

सलाह

  1. हमेशा 8GB RAM (अच्छा है 16GB) और 512GB SSD वाला लैपटॉप चुनें.
  2. प्रोसेसर जितना नया जेनरेशन होगा (Intel 13th/14th Gen या AMD Ryzen 7000/8000 सीरीज), उतना बेहतर.
  3. गेमिंग के लिए डेडिकेटेड ग्राफिक कार्ड (NVIDIA) वाला लैपटॉप लें.

नया लैपटॉप खरीदते समय सिर्फ ब्रांड या लुक न देखें, सबसे पहले अपना काम और बजट देखें. अगर नॉर्मल यूज है तो Intel Core i5 काफी है.

अगर हैवी वर्क और मल्टीटास्किंग है तो AMD Ryzen 7 बेहतर वैल्यू देगा. सही प्रोसेसर चुनकर आप पैसे भी बचा सकते हैं और लैपटॉप की परफॉर्मेंस भी शानदार पा सकते हैं. खरीदने से पहले अपनी जरूरत साफ लिख लें और उसी के हिसाब से प्रोसेसर चुनें.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img