ब्लड-बाथ की बात क्यों कर रहा हैं क्यूबा, पड़ोस में रहकर ट्रंप को क्यों ललकार रहा ये कैरेबीयाई देश


होमदुनियाअमेरिका

ब्लड-बाथ की बात क्यों कर रहा क्यूबा, ट्रंप को क्यों ललकार रहा कैरेबियाई देश

Last Updated:

अमेरिकी तेल नाकेबंदी के कारण क्यूबा एक ईंधन संकट से जूझ रहा है. जबकि उस पर ट्रम्प प्रशासन द्वारा “एक समझौता करने” के लिए दबाव डाला जा रहा है. सोमवार को ट्रम्प प्रशासन ने क्यूबा सरकार पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की. राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कानेल ने एक्स (X) पर एक पोस्ट की है.

Zoom

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कानेल ने सोमवार को अमेरिका को भारी खून खराब होने की चेतावनी दी है. क्यूबा के राष्ट्रपति क्यूबा पर अमेरिकी सैन्य हमला करने पर भारत नुकसान भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही है. ऐसा उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के नए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कहा है.

राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कानेल ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, “क्यूबा किसी भी देश के लिए कोई खतरा नहीं है. न ही उसकी किसी देश के खिलाफ कोई आक्रामक योजना है. अमेरिका के खिलाफ भी इसकी ऐसी कोई मंशा नहीं है और न ही कभी रही है. इसे उस देश की सरकार अच्छी तरह से जानती है.”

डियाज़-कानेल ने आगे ये भी कहा कि क्यूबा पहले से ही अमेरिका के आक्रामक रवैये से पीड़ित है. उसके पास सैन्य हमले के खिलाफ अपनी रक्षा करने का वैध अधिकार है.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नेक इरादे से की गई बात को क्यूबाई लोगों के खिलाफ युद्ध थोपने के बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.”

सोमवार को ट्रम्प प्रशासन ने क्यूबा सरकार पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की. अमेरिका ने न्याय मंत्री और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज के उप मंत्री सहित 11 क्यूबाई अधिकारियों को भी बैन कर दिया है. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा कि “आने वाले दिनों और हफ्तों में और कार्रवाइयों की जा सकती है.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नई कार्रवाइयों से दोनों देशों में संबंध बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुके हैं. क्यूबा को बड़ा झटका रविवार को लगा. रॉयटर्स के रिपोर्ट दी कि प्रमुख शिपिंग कंपनियां हैपग-लॉयड और सीएमए सीजीएम को ट्रम्प प्रशासन ने शिपिंग नहीं करने के लिए कहा है.

क्यूबा सरकार अपनी खपत के अधिकांश भोजन का आयात करती है. यहां तक कि चीनी, कॉफी और तंबाकू जैसी चीजें भी आयात की जा रही हैं. इसलिए ऐसे इस कदम से क्यूबा पर भोजन की कमी और बढ़ने की आशंका है.

अमेरिका की नजर हमेशा से वेस्ट के देशों पर अपनी पकड़ चाहता है. अमेरिका की हमेशा कोशिश रही है कि इन देशों में किसी और का दखल न हो. लेकिन क्यूबा के रूस और चीन के साथ अच्छे संबंध हैं.अमेरिका इस बात को हजम नहीं कर पा रहा है. ट्रंप रूस को हमेशा से बड़े खतरे के रूप में देखते हैं. इन दिनों अमेरिका की कई रिपोर्ट में चीन को खतरा बताया गया है. इसलिए इन दोनों देशों का प्रभाव यहां से खत्म करना चाहते हैं. इसलिए ट्रंप क्यूबा पर कार्रवाइयां करते रहते हैं.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img