Last Updated:
Delhi Top 6 Tourist Spots: दिल्ली में इंडिया गेट, हौज खास विलेज, अग्रसेन की बावली, संजय वन, राजघाट और लोटस टेंपल जैसे कई मशहूर स्थल बिना टिकट घूमने के लिए खुले हैं. यहां छुट्टी पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं देश की आन बान शान और दिल्ली की पहचान इंडिया गेट की. इंडिया गेट आने का मतलब है आप दिल्ली में है, क्योंकि आप दिल्ली में कहीं और जाएं या ना जाएं, लेकिन जब तक आप इंडिया गेट नहीं जाते तब तक आपका दिल्ली का सफर पूरा नहीं होता है. आपको जानकर हैरानी होगी की इंडिया गेट पर घूमना एकदम फ्री है. इंडिया गेट पर फोटो खींचना, वीडियो बनाना, रील बनाना और यहां पर मौजूद शहीद स्मारक तक एकदम फ्री है. इंडिया गेट के पास जो पार्क मौजूद है यहां पर भी आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं, आपका एक रुपया भी खर्च नहीं होगा.

अंत में आती है एक ऐसी जगह जो घूमने के लिए और खाने-पीने के लिए बहुत मशहूर है. यहां पर जाने का कोई टिकट नहीं लगता है. अंदर भी आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं. यह जगह खास तौर पर युवाओं का अड्डा मानी जाती है, लेकिन यहां कोई भी जा सकता है. इसका नाम है हौज खास विलेज, यहां पर आकर आपको पता चलेगा कि दिल्ली की असल जिंदगी कैसी है और यहां की नाइटलाइफ भी आपको बहुत आकर्षित करेगी.

तीसरे नंबर पर बात आती है एक ऐसी जगह कि जहां पर आज भी कोई टिकट नहीं लगता है, लेकिन यह एक ऐतिहासिक जगह है और बॉलीवुड की तमाम फिल्में यहां पर शूट हो चुकी हैं. कोई इसे हांटेड हाउस कहता है तो कोई इसे राजा महाराजाओं का किला कहता है, लेकिन इसका इतिहास बहुत दिलचस्प है. इस जगह का नाम है अग्रसेन की बावली. कनॉट प्लेस के पास स्थित यह जगह बहुत खूबसूरत है. लंबी सीढ़ियां और भूलभुलैया भी इसके अंदर है. यहां भी घूमना एकदम मुफ्त है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पांचवे नंबर पर जो जगह है, वह एकदम मुफ्त है और यह किसी एडवेंचर प्लेस से कम नहीं है. इसका नाम है संजय वन. संजय वन एक ऐसी जगह है जहां पर पहुंच कर आप भूल जाएंगे कि आप दिल्ली में है. हरियाली और घने जंगलों से घिरा हुआ दिल्ली विकास प्राधिकरण का यह पूरा पार्क बेहद खूबसूरत है. अगर आप सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं या आप अपने परिवार के साथ दिल्ली में किसी सुकून भरी जगह की तलाश कर रहे हैं तो यहां पर जरूर जाएं. यहां पर भी कोई टिकट नहीं लगता है. बिना टिकट के आप यहां पर घूम सकते हैं. यहां पर झूले लगे हुए हैं और पूरा वन ही बेहद खूबसूरत है.

राजघाट का नाम तो आप सबने सुना ही होगा. आजादी के वक्त से यह जगह मशहूर है, क्योंकि यहां पर हमारे देश के फादर ऑफ नेशन महात्मा गांधी की समाधि बनी हुई है. महात्मा गांधी की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री समेत कई नेता यहां पर जाते हैं और उनको श्रद्धांजलि देते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर भी घूमना एकदम मुफ्त है. यहां पर भी जाने का कोई टिकट नहीं लगता है. यह एक ऐतिहासिक जगह अब बन चुकी है और काफी मशहूर है.

अब बात करते हैं लोटस टेंपल की. लोटस टेंपल को कमल मंदिर भी कहते हैं. यहां पर कोई टिकट नहीं लगता है. लोटस टेंपल भी दिल्ली की पहचान है और यहां पर एक उपासना गृह है, जिसमें जाकर फोटो खींचना मना है, लेकिन लोटस टेंपल के बाहर और कैंपस के आसपास आप वीडियो बना सकते हैं और फोटो भी खींच सकते हैं यहां पर घूमना फिरना एकदम फ्री है.





