Picnic Spot: सहारनपुर का उलझनों वाला बाग, जहां हर पेड़ एक-दूसरे से हैं जुड़े, यहां फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी हुई है शूटिंग


Last Updated:

Picnic Spot in Saharanpur: सहारनपुर जनपद जहां पर आपको विभिन्न तरह के खूबसूरत स्थान देखने को मिल जाएंगे. सहारनपुर का प्रकृति और हरियाली से भी पुराना नाता रहा है. जिसके कारण लोग यहां घूमने व पिकनिक के लिए सहारनपुर का रुख करते है. लेकिन आज हम आपको सहारनपुर के एक ऐसे पेडों के बाग के बारे में बताने जा रहे है जिसको उलझनों का बाग कहा जाता है. यहां का हर एक पेड़ दूसरे पेड़ से जुड़ा है. आइये इस अनोखे पेड़ों की दुनिया में आपको लेकर चलते हैं.

सहारनपुर से 45 किलोमीटर दूर मिर्जापुर क्षेत्र की ग्लोकल यूनिवर्सिटी से ठीक पहले एक मार्ग गांव की ओर जाता है. जिस पर आप लगभग 5 किलोमीटर चलेंगे तो आप इस खूबसूरत लोकेशन पर पहुंच जाएंगे. यह लोकेशन इन दिनों काफी फेमस हो रही है और दूर-दूर से लोग इस लोकेशन पर घूमने, पिकनिक मनाने और यहां पर हरियाली का आनंद लेने के लिए आ रहे हैं. जबकि सहारनपुर के लोगों के लिए यह नया स्पॉट बेहद लुभाने वाला है.

NEWS18

इस क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर कुछ फिल्मों की शूटिंग भी हुआ है. जिसमें से एक फ़िल्म शूटिंग भारत की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक राजा हिंदुस्तानी फिल्म की शूटिंग का गाना. इन्ही पेड़ों के नीचे सूट हुआ है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात को हम कह नहीं सकते. जबकि यहां के लोगों का कहना है कि यह बिल्कुल इस फिल्म से जुड़ा हुआ सीन लगता है.

NEWS18

इस खूबसूरत स्थान पर आपको पिकनिक मनाने के लिए कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है, जबकि अगर आप किसी खूबसूरत स्थान पर जाते है. तब आपको वहां पर एंट्री फीस देनी होती है. लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं है. यहां पर आप प्रकृति की गोद में आकर के अपने परिवार बच्चों के साथ गर्मियों के मौसम में छुट्टियों का बेहतर आनंद उठा सकते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

इस स्थान पर आने के लिए आप अपने घर से अकेले बिल्कुल ना आए, क्योंकि यह स्थान नया है और यहां पर चारों और जंगल ही जंगल है जबकि जितना यह खूबसूरत दिखाई देता है. उतना ही यह अंदर से खतरनाक भी हो सकता है. जबकि बरसात के मौसम में यहां पर बिल्कुल ना आए. अगर आप आना चाहते है तो गर्मी के मौसम में यहां पर आकर गर्मी में अपनी फैमिली के साथ पिकनिक बना सकते है.

NEWS18

पिकनिक मनाने के लिए सहारनपुर में लोग दूर-दूर से आते है और प्रत्येक वर्ष लोगों को एक नए स्थान की तलाश होती है और इन दिनों यह है उलझन वाला बाग उन लोगों के लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि यहां पर आपको ठंडक का एहसास होने के साथ खूबसूरत हरियाली और कुछ किलोमीटर पर पहाड़ों का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा.

NEWS18

गर्मी के मौसम में लोग अक्सर नए स्थान की तलाश करते है जो की ठंडक का एहसास करने के साथ ही हरियाली से भरा हो और प्रकृति से लबालब हो. ऐसा ही एक स्थान सहारनपुर में पिछले कई महीनो से फेमस हो रहा है जो कि सहारनपुर के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि बाहर के लोगों के लिए भी बेहद खूबसूरत है. सहारनपुर के लोग ही नहीं यहां पर बाहर के लोग भी आकर्षित स्थान पर पहाड़ों के बीचो-बीच इस खूबसूरत स्थान का लुफ्त उठा रहे है.

NEWS18

इस खूबसूरत स्थान को लोग उलझन वाला बाग भी कह रहे है क्योंकि इसके अंदर जितने भी पेड़ लगे हैं सभी किसी न किसी पेड़ से जुड़े है. इसलिए लोगों ने इस स्थान को उलझनों वाला बाग नाम दिया है जो की लोगों को अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल एक पेड़ है और इसकी शाखाएं जमीन से जुड़ी है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है इसको जानने के लिए लोग वहां पर पहुंच रहे है.

NEWS18

सहारनपुर जनपद जहां पर आपको विभिन्न तरह के खूबसूरत स्थान देखने को मिल जाएंगे. सहारनपुर का प्रकृति और हरियाली से भी पुराना नाता रहा है. जिसके कारण लोग यहां घूमने व पिकनिक के लिए सहारनपुर का रुख करते है. लेकिन आज हम आपको सहारनपुर के एक ऐसे पेडों के बाग के बारे में बताने जा रहे है जिसको उलझनों का बाग कहा जाता है. यहां का हर एक पेड़ दूसरे पेड़ से जुड़ा है. जोकि देखने मे किसी खूबसूरत स्टेशन से कम नही है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img