Last Updated:
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को एक फेल स्टेट बताया है. उन्होंने कहा है कि क्यूबा मदद मांग रहा है. वे उनसे बात करने जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह चीन के लिए रवाना हो रहे हैं.
Donald Trump (Reuters)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को क्यूबा को लेकर पोस्ट की है. इसमें उन्हों ने कहा कि क्यूबा मदद मांग रहा है. इस पर उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका क्यूबा के साथ बातचीत करेगा. ट्रंप अपने ट्रुथ सोशल पर पहले भी कह चुके हैं कि वो क्यूबा पर नियंत्रण कर लेंगे.
इस बार ट्रंप ने क्या किया पोस्ट
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने क्यूबा को एक “फेल स्टेट” बताया है. उन्होंन कहा, “क्यूबा मदद मांग रहा है, और हम बात करने जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि वह चीन के लिए रवाना हो रहे हैं.
ट्रंप की यह टिप्पणी वाशिंगटन द्वारा कम्युनिस्ट शासित द्वीप पर बढ़ते दबाव के बाद अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. ट्रंप प्रशासन ने नए प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिकी यात्रा पर प्रतिबंध कड़े किए हैं. ईंधन की नाकेबंदी लागू की है जिससे क्यूबा का ऊर्जा संकट और गहरा गया है.
ट्रंप पहले भी कर चुके है ऐसी पोस्ट
क्यूबा के प्रमुख सहयोगी रहे वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को सत्ता से हटा दिया गया है. वाशिंगटन में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि ट्रंप प्रशासन कैरेबियन और लैटिन अमेरिका में यूएस प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका “लगभग तुरंत” क्यूबा पर “कब्जा” कर लेगा. ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि वेनेजुएला के घटनाक्रम के बाद क्यूबा का नंबर “अगला” हो सकता है.
क्यूबा 1960 के दशक से लगातार अमेरिका के साथ मतभेदों में रहा है. वेनेजुएला से समर्थन खोने के बाद यह द्वीप तेजी से अलग-थलग पड़ गया है. लंबे समय से इसके ईंधन और आर्थिक सहायता का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा वेनेजुएला से ही होती थी. वेनेजुएला के तेल शिपमेंट रूकने के कारण पूरे क्यूबा में बार-बार बिजली गुल हो रही है.
इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए प्रतिबंधों की घोषणा की थी. क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पैरिला ने इन उपायों की “सामूहिक सजा” और “एकतरफा दमनकारी उपायों” के रूप में निंदा की.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें





