राजनांदगांव से एक महत्वपूर्ण खबर। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में लालबाग थाना पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे शांति अभियान के तहत आज लालबाग पुलिस ने कार्रवाई की। भानपुरी निवासी डेमन बंधे (उम्र 35 वर्ष), पिता स्वर्गीय रोहित बंधे पर अपने गांव में लोगों से अनावश्यक वाद-विवाद कर शांति भंग करने का आरोप है।
इससे संज्ञेय अपराध रुकवाने के लिए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा तैयार कर जिला राजनांदगांव कोर्ट में पेश किया गया।





