राजनांदगांव से एक महत्वपूर्ण खबर। यातायात पुलिस ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। कनफ्लुएंस कॉलेज और संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इन कार्यक्रमों से करीब 800 लोग लाभान्वित हुए।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

कनफ्लुएंस कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों को यातायात नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं, संस्कार सिटी स्कूल में एनसीसी अधिकारी, शिक्षक और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
पुलिस ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के सही उपयोग, स्पीड लिमिट, ट्रैफिक साइन्स, मोबाइल चलाते वाहन न चलाने जैसे नियम सिखाए। संदेश साफ था—नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की जान बचाएं।
इन कार्यक्रमों में सहायक उपनिरीक्षक कमल किशोर श्रीवास्तव, शरद मसीह, प्रधान आरक्षक तेज कुमार किस्पोट्टा, आरक्षक नेतराम साहू और रविकांत देवांगन का योगदान सराहनीय रहा। यातायात पुलिस भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखेगी।





