Sambhal water park | family picnic places Sambhal up | संभल में घूमने की जगहें |


Last Updated:

Best Water Park in Sambhal: भीषण गर्मी और 44 डिग्री की तपती दोपहरी से राहत पाने के लिए अगर आप भी किसी ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो संभल जिले के ये 5 शानदार स्पॉट्स आपके लिए परफेक्ट पिकनिक डेस्टिनेशन हो सकते हैं. यहां के हाईटेक वाटर पार्कों में समुद्र जैसी लहरों का आनंद लेना हो या राजघाट पर गंगा की ठंडी धारा, ये जगहें आपको जून की गर्मी में भी शिमला जैसा एहसास कराएंगी. एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां थ्रिलिंग स्लाइड्स और रेन डांस की सुविधा है, तो वहीं सुकून चाहने वालों के लिए हरे-भरे पार्क और शांत घाट मौजूद हैं. आइए जानते हैं संभल की उन खास जगहों के बारे में जहां आप भी इस गर्मी अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पूरा दिन एन्जॉय कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में ऐसी पांच खास जगहें हैं जहां आप गर्मी के मौसम में जमकर एन्जॉय कर सकते हैं. इनमें सैफ खान सराय का रॉयल वाटर पार्क, मुरादाबाद रोड पर वंडर ऑफ वाटर पार्क, चौधरी सराय का दानियाल वाटर पार्क, आवास विकास कॉलोनी में वृंदावन पार्क और राजघाट गंगा जी शामिल हैं. इन जगहों पर जाकर आप चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडक का अहसास कर पाएंगे. यहां नहाने से लेकर मौज-मस्ती तक की सभी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

गर्मी के मौसम में संभल के सैफ खान सराय में स्थित रॉयल वाटर पार्क (Royal Water Park Sambhal) इस इलाके का सबसे बड़ा वॉटर एंटरटेनमेंट हब है. जो गर्मी की छुट्टियों में फैमिली, दोस्तों और कपल्स के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यहां का विशाल वेव पूल है, जहां आपको समुद्र जैसी लहरों का मजा मिलेगा. एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां हाई स्पीड ट्यूब स्लाइड, मल्टी लेन रेसर स्लाइड और टनल स्लाइड मौजूद हैं. साथ ही, रेन डांस फ्लोर पर डीजे म्यूजिक के साथ भीगने का अपना ही अलग मजा है. छोटे बच्चों के लिए यहां किड्स पूल और मिनी स्लाइड्स बनाई गई हैं, जो पूरी तरह सेफ हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

संभल के चौधरी सराय में स्थित दानियाल वाटर पार्क (Danial Water Park Sambhal) गर्मियों की मस्ती के लिए बेस्ट माना जाता है. यहां का बड़ा स्विमिंग पूल, रोमांचक वॉटर स्लाइड्स और रेन डांस पर्यटकों के मुख्य आकर्षण हैं. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यहां अलग से किड्स पूल बनाया गया है. इसके अलावा यहां साफ-सुथरे चेंजिंग रूम, लॉकर, फूड कोर्ट, पार्किंग और लाइफगार्ड की पूरी व्यवस्था मिलेगी. यहां आप गर्मी में ठंडी स्लाइड्स और पूल में भीगकर अपनी पूरी थकान मिटा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

इन पार्कों में आपको साफ-सुथरे एसी चेंजिंग रूम, डिजिटल लॉकर, कॉस्ट्यूम रेंटल, फर्स्ट-एड रूम और बड़ी पार्किंग की सुविधा मिलेगी. वहीं, यहां आप भूख लगने पर आप फूड कोर्ट में पिज्जा, बर्गर, चाट और ठंडी चीजों का स्वाद ले सकते हैं. सुरक्षा के लिहाज से हर पूल पर ट्रेंड लाइफगार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. 44 डिग्री की तपती दोपहरी में वेव पूल की लहरें और रेन डांस यहां खूब मजा देते हैं. वीकेंड पर यहां फोम पार्टी और स्पेशल इवेंट्स का भी आयोजन होता रहता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

संभल की आवास विकास कॉलोनी में स्थित वृंदावन पार्क (Vrindavan Water Park Sambhal) शहर का सबसे मशहूर फैमिली पार्क है. हरे-भरे लॉन, रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां और शांत माहौल इसकी मुख्य पहचान हैं. बच्चों के खेलने के लिए यहां झूले, फिसलपट्टी और ओपन जिम की सुविधा मिलेगी. साथ ही यहां जॉगिंग ट्रैक और बुजुर्गों के लिए अलग से वॉकिंग जोन बना हुआ है. सुबह-शाम टहलने, योग करने और फैमिली पिकनिक के लिए यह एक शानदार जगह है. पार्क में साफ-सफाई, पीने के पानी और सिक्योरिटी गार्ड का भी पूरा इंतजाम है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

संभल के बबराला में स्थित राजघाट (Rajghat Sambhal) आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, यहां गर्मी के दिनों में लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं. यहां जाने पर कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है, जैसे गहरे पानी में जाने से बचें और हमेशा किनारे पर ही स्नान करें. अगर आप और भी ज्यादा शांति चाहते हैं, तो पास के नरौरा जैसे घाटों पर भी जा सकते हैं. गर्मी में गंगा जी का ठंडा जल आपको शांति और पुण्य के साथ-साथ जबरदस्त ठंडक का अहसास कराएगा.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

संभल के मुरादाबाद रोड पर बना वंडर ऑफ वाटर पार्क (Wonder Water Park Sambhal) गर्मियों में मस्ती और ठंडक का एक बेहतरीन विकल्प है. यहां के लोकल लोगों के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग मौज-मस्ती करने आते हैं. इस पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण इसका वेव पूल और थ्रिलिंग वॉटर स्लाइड्स हैं. टनल स्लाइड, फैमिली स्लाइड और हाई थ्रिल स्लाइड्स युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. बच्चों के लिए यहां अलग से किड्स जोन और रेन डांस फ्लोर भी बना हुआ है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

वंडर ऑफ वाटर पार्क में भी आपको साफ चेंजिंग रूम, लॉकर, फूड कोर्ट और पार्किंग जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी. सुरक्षा के लिए यहां लाइफगार्ड्स और सीसीटीवी की पूरी व्यवस्था है. धूप से बचने के लिए यहां सुंदर गार्डन एरिया भी बनाया गया है. 43-44 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी में ठंडे पानी की स्लाइड्स और वेव पूल में भीगकर आप पूरा दिन मजे से बिता सकते हैं. यहां भी वीकेंड पर म्यूजिक और फोम पार्टी का आयोजन किया जाता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img