मीठे नीम का कमाल! बाल को काला-घना करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक… सिर्फ एक पत्ता बदल देगा आपकी सेहत


Last Updated:

Curry Leaves Health Benefits: अगर आप भी झड़ते बालों, चेहरे के जिद्दी दानों या डायबिटीज जैसी समस्याओं से परेशान हैं और महंगे इलाज कराकर थक चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए है. जिसे हम अक्सर रसोई में सिर्फ छौंक लगाने के काम आने वाला ‘करी पत्ता’ समझते हैं, वह असल में औषधीय गुणों का एक ऐसा खजाना है जो आपके घर के आसपास ही मुफ्त में मिल जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, बालों को जड़ों से काला और घना बनाने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक, इस एक पत्ते के फायदे आपको हैरान कर देंगे.

Curry Leaves Health Benefits: करी पत्ता जिसे ‘मीठा नीम’ भी कहा जाता है, भारतीय घरों का एक अहम हिस्सा है. अक्सर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. देहरादून की आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. शालिनी के अनुसार, करी पत्ता बालों, त्वचा और आंतरिक स्वास्थ्य के लिए किसी जादुई जड़ी-बूटी से कम नहीं है. इसके नियमित और सही इस्तेमाल से आप कई गंभीर परेशानियों से घर बैठे निजात पा सकते हैं.

आजकल के प्रदूषण और केमिकल युक्त शैंपू के कारण बाल झड़ना और समय से पहले सफेद होना एक बड़ी समस्या बन गया है. डॉ. शालिनी बताती हैं कि करी पत्ता बालों की सेहत के लिए सबसे बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. अगर आप इसके ताजे पत्तों को पीसकर नारियल तेल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाते हैं, तो यह बालों की जड़ों को मजबूती देता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल बालों का गिरना रोकते हैं, बल्कि उन्हें अंदर से पोषण देकर काला और चमकदार भी बनाते हैं. यह बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स का एक सस्ता और सुरक्षित विकल्प है.

त्वचा के लिए नेचुरल केमिकल फ्री कॉस्मेटिक
गर्मियों के मौसम में चेहरे पर कील-मुहासे और दानों की समस्या आम हो जाती है. करी पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं. इसके पत्तों का लेप चेहरे पर लगाने से न केवल ठंडक मिलती है, बल्कि यह त्वचा की रंगत को साफ करने और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है. जो लोग अपनी स्किन केयर रूटीन में केमिकल से बचना चाहते हैं, उनके लिए करी पत्ता एक बेहतरीन विकल्प है.

पाचन तंत्र को भी रखता है दुरुस्त
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. यह शरीर में इंसुलिन की गतिविधि को प्रभावित कर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके अलावा, जिन लोगों को पाचन की समस्या जैसे कब्ज, गैस या अपच रहती है, उनके लिए इसका चूर्ण या अर्क मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. यह लिवर को डिटॉक्स करने और उसे बेहतर तरीके से काम करने में भी सहायता करता है.

सिरदर्द और तनाव से तुरंत राहत
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द और मानसिक तनाव एक आम बात है. इसके लिए बार-बार पेनकिलर लेना सेहत के लिए ठीक नहीं होता. करी पत्ते के अर्क या इसके तेल से सिर की मालिश करने पर काफी राहत मिलती है. इसकी खास खुशबू और औषधीय तत्व मानसिक शांति प्रदान करते हैं और तनाव को कम करने में मददगार साबित होते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img