डोंगरगढ़: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को गौ भक्तों द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई । इस दौरान 8000 हस्ताक्षरों वाली एक पोथी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एसडीएम को सौंपी गई।

‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत देश की हजारों तहसीलों में इसी तरह के ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्र माता’, ‘राष्ट्र धरोहर’ या ‘राष्ट्र आराध्या’ का सम्मान दिलाना और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए एक राष्ट्रीय कानून बनाना है ।

यह अभियान 15 दिनों से वार्डों, मोहल्लों और चौराहों पर चलाया जा रहा था, जिसमें आम जनमानस को गौ माता के महत्व के बारे में जागरूक कर उनके समर्थन में हस्ताक्षर लिए गए। डोंगरगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में संतों, गोभक्तों, समाज प्रमुखों और ट्रस्टीगणों ने भाग लिया और भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अभियान के समर्थन में आगे जुड़ने के लिए 9067777323 पर मिस कॉल देकर सहयोग किया जा सकता है।





