ऐपल के दो लैपटॉप एक ही कीमत पर: नया मैकबुक एयर M2 vs मैकबुक नियो, किसे खरीदने में फायदा?


टेक कंपनी ऐपल का लोकप्रिय लैपटॉप मैकबुक एयर M2 अब भारत में काफी सस्ता हो गया है. कुछ ऑनलाइन रिटेलर्स पर इसकी कीमत घटकर करीब ₹69,149 तक पहुंच गई है. यह कीमत ऐपल के हाल ही में लॉन्च हुए मैकबुक नियो के लगभग बराबर है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹69,900 रखी गई है.

बता दें कि मैकबुक एयर M2(16जीबी/256जीबी) का लॉन्च प्राइज़ ₹1,19,900 था, लेकिन अब ₹69,149 और ऑफर के बाद ₹65,691 हो गया है. दूसरी तरफ मैकबुक नियो ₹69,900 में लॉन्च हुआ था और अभी भी इसकी कीमत ₹69,900 है.

ऐसे में एंट्री-लेवल मैकबुक खरीदने वाले ग्राहकों के सामने अब दो विकल्प मौजूद हैं. एक तरफ M-सीरीज़ चिप वाला मैकबुक एयर M2 है, जबकि दूसरी तरफ नया मैकबुक नियो है जिसमें A18 प्रो चिप दिया गया है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
मैकबुक एयर M2 में M2 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 8-कोर CPU और 8-कोर GPU मिलता है. इसके बेस मॉडल में 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB SSD स्टोरेज दिया गया है. ये लैपटॉप खास तौर पर macOS पर फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और क्रिएटिव ऐप्स चलाने के लिए डिजाइन किया गया है.

वहीं मैकबुक नियो में A18 Pro प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल है. यह चिप ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए ऑप्टिमाइज की गई है.

डिस्प्ले और डिजाइन
मैकबुक एयर M2 में 13.6-इंच लिक्विड रेटीना डिस्प्ले मिलता है और इसका वजन करीब 1.24 किलो है. यह मिडलाइन, स्टारलाइट, स्पेस ग्रे और सिल्वर कलर में आता है.

दूसरी ओर मैकबुक नियो में 13-इंच लिक्विड रेटीना डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है. इसका वजन 1.23kg है और यह सिल्वर, ब्लश, सिट्रस, और इंडिगो कलर में उपलब्ध है.

पोर्ट और बैटरी
मैकबुक एयर M2 में मैगसेफ 3 चार्जिंग पोर्ट, दो थेंडरबोल्ट पोर्ट और हेडफोन जैक मिलता है. ऐपल के मुताबिक इसकी बैटरी 18 घंटे तक चल सकती है. इसमें Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट भी मिलता है.

वहीं मैकबुक नियो में मैगसेफ चार्जिंग नहीं है और इसे USB-C पोर्ट से चार्ज करना पड़ता है. इसकी बैटरी लाइफ 16 घंटे तक बताई गई है. इसमें वाईफाई 6E और ब्लूटूथ 6 सपोर्ट मिलता है, लेकिन थंडरबोल्ट पोर्ट नहीं है.

कीबोर्ड और दूसरे फीचर्स
मैकबुक Air M2 के बेस मॉडल में Touch ID मिलता है और इसमें चार स्पीकर सिस्टम दिया गया है. मैकबुक नियो के बेस मॉडल में Touch ID नहीं मिलता. इसके लिए 512GB मॉडल लेना पड़ता है. इसमें दो स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है.

कौन सा मैकबुक खरीदना बेहतर?
अगर आप वीडियो एडिटिंग, कोडिंग या क्रिएटिव वर्क के लिए मैकबुक चाहते हैं तो मैकबुक Air M2 बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें M-series चिप और ज्यादा पावर मिलती है.

वहीं अगर आप स्टूडेंट या ऑफिस यूजर हैं और नया मैकबुक चाहते हैं जिसमें ऐपल इंटेलिजेंस सपोर्ट और लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट मिले, तो मैकबुक नियो एक अच्छा विकल्प बन सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img