UAE ने OPEC छोड़ने का किया ऐलान, तेल उत्पादक देशों को झटका, जानें भारत पर क्या होगा असर


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और इसके व्यापक समूह ‘ओपेक प्लस’ को छोड़ने का ऐलान कर दिया। यह फैसला एक मई से प्रभावी होगा। यह निर्णय ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा संकट और क्षेत्रीय मतभेदों के बीच लिया गया है। यूएई का यह कदम पिछले काफी समय से चर्चा में था, क्योंकि यूएई उत्पादन प्रतिबंधों के कारण असहज महसूस कर रहा था और पड़ोसी देश सऊदी अरब के साथ उसके संबंधों में भी खटास आ रही थी।

यूएई ने क्या कहा?

यूएई ने यह घोषणा अपनी सरकारी समाचार एजेंसी ‘वाम’ (डब्ल्यूएएम) के माध्यम से की। इसमें कहा गया, ”यह निर्णय यूएई के दीर्घकालिक रणनीतिक और आर्थिक नजरिये तथा बदलते ऊर्जा परिदृश्य को दर्शाता है, जिसमें घरेलू ऊर्जा उत्पादन में तेज निवेश शामिल है। यह वैश्विक ऊर्जा बाजारों में एक जिम्मेदार, विश्वसनीय और भविष्योन्मुखी भूमिका के लिए इसकी प्रतिबद्धता को भी पुष्ट करता है।” यूएई ने कहा, ”संगठन से बाहर निकलने के बाद, संयुक्त अरब अमीरात जिम्मेदारी से काम करना जारी रखेगा और मांग तथा बाजार की स्थितियों के अनुरूप धीरे-धीरे और नपे-तुले तरीके से बाजार में अतिरिक्त उत्पादन लाएगा।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img