गौ माता की रक्षा के लिए पहले चरण का आंदोलन आज बड़ी संख्या में गौभक्त करेंगे प्रदर्शन

डोंगरगढ़: गौ माता की रक्षा के लिए गौसम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत पहला आंदोलन 27 अप्रैल सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा इसके लिए नीचे बमलेश्वरी मंदिर में गौसेवकों की बैठक हुई जिसमें बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में गौ सेवा के लिए आगे आने तथा सरकार को मजबूर करने का आवाहन उन्होंने किया।श्री अग्रवाल ने कहा कि हमें अब निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी सभी गौभक्त सुबह 10 बजे तक महावीर मंदिर प्रांगण में एकत्र होंगे। वहां से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन की पांच कॉपी लेकर गौ सम्मान में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचेंगे। ठीक सुबह 11 बजे अनुविभागीय अधिकारी को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस हेतु उन्होंने क्षेत्र के सभी गौभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर गौ माता की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की है। बैठक में विश्वनाथ यादव वीरेंद्र अग्रवाल प्रकाश यादव गोपाल खेमूका हनी गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। हनी गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में गौ सेवक घर-घर जाकर जन जागरण अभियान कर रहे हैं तथा हस्ताक्षर अभियान भी जोरों पर है हजारों की संख्या में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सोमवार को सौप जाएगा।

क्या है आंदोलन—- बैठक में गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम की रूपरेखा का विस्तृत वर्णन करते हुए गौ माता की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से अनुनय विनय करने सहित आंदोलन की पूरी रूपरेखा विस्तार पूर्वक बताई। बताया कि भारतीय परंपराओं के समस्त आराध्य देवी देवता गौ माता के शरीर में वास करते हैं केंद्र सरकार सहित देश की सभी राज्य सरकारों से और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गौ माता को उचित अनुसंधान और अनुदान मिले भारत से गौ हत्या पूरी तरह से समाप्त हो राष्ट्र देव राष्ट्र आराध्या राष्ट्र धरोहर एवं गौ माता राष्ट्र आधार का बने इसी संकल्प को लेकर आगामी 27 अप्रैल 27 जुलाई एवं 27 फरवरी 2027 को भारत के सभी तहसील ब्लाक अनुमंडल व जिला कार्यालय में अहिंसक तरीके से गोप्रेमी तहसीलदार ब्लॉक अधिकारी अनुमंडल अधिकारी व जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर सहित ज्ञापन विनय पत्र सौंपेंगे। जिसका मुख्य आधार गौ माता को राष्ट्रमाता गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने एवं भारतवर्ष में गौ हत्या पूरी तरह से समाप्त करने हेतु विनय करेंगे ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने गौसेवकों से इस अभियान में जुट जाने तथा गांव-गांव जाकर टीम तैयार कर 27 अप्रैल सोमवार को गौ भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देने का आवाहन किया। इसके पश्चात ढाई माह बाद 27 जुलाई सोमवार को प्रत्येक जिला केंद्र में जाकर जिलाधीश के माध्यम से सरकार को विनय पत्र ज्ञापन सौंपेंगे।


इसी प्रकार 27 अक्टूबर मंगलवार को प्रदेश की राजधानी में पहुंचकर पुनः प्रार्थना पत्र सौंपेंगे। सरकार द्वारा 26 जनवरी 2027 तक सकारात्मक कार्य नहीं होने पर 36 प्रांत के 780 जिलों में 5000 तहसीलों के नियुक्त किए गए सभी गोभक्त 27 फरवरी शनिवार को राष्ट्र की राजधानी दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्वक तरीके से संकीर्तन करते हुए केंद्र सरकार से नियमित पत्र लेखन के माध्यम से आवाहन करेंगे। इस संकीर्तन सभा में देश के प्रत्येक जिले से सात सात दिन का समय लेकर अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग गो प्रेमी संत तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

साढे पांच माह संकीर्तन सहित प्रार्थना और प्रतीक्षा करने पर 15 अगस्त 2027 को प्रधानमंत्री जी लाल किले से गौ सेवक गौ रक्षक और गौ सम्मानार्थ उचित समाधान देने पर सरकार का धन्यवाद देकर लौट जाएंगे और यदि सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 16 अगस्त 27 सोमवार से पांच गौ भक्त और संत आमरण अनशन पर बैठेंगे अनशन में एक किसी गौ सेवक के प्राण जाने पर उसकी जगह दूसरे गौ प्रेमी संत भक्त आवरण अनशन पर बैठेंगे और यह कम तब तक जारी रहेगा जब तक गौ सेवा गौ सुरक्षा और गौसम्मान नहीं मिल जाता।

बैठक में मनोज अग्रवाल बबलू शांडिल्य विश्वनाथ यादव गोपाल खेमुका प्रकाश यादव शुभम परिहार अजय ठाकुर लक्ष्मी चंदगुनी वीरेंद्र अग्रवाल नंदकिशोर अग्रवाल ऋषभ ढाका बालमुकुंद तराने सतीश यादव हीरालाल मौर्य सत्यदेव साहू बैठक में उपस्थित रहे। हस्ताक्षर अभियान में रितेश सक्सेना बालमुकुंद तराने सुब्रतो राय चंद महानंद गणेश साहू अभिषेक साहू हिमांशु गुप्ता हनी गुप्ता त्रिलोक मालेकर कुश मालेकर संजू चैरसिया कौशल महोबिया के द्वारा प्रति दिन हस्तक्षर अभियान चलाया जा रहा है क्षेत्र के सभी गौप्रेमी सहित बड़ी संख्या मैं युवा भी शामिल हो रहे हैंl

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img