डोंगरगढ़ न्यूज़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एक आदतन अपराधी को उसके होटल से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी बरेलाल सिन्हा, उम्र 57 वर्ष, ग्राम चिद्दों वार्ड 12, डोंगरगढ़।
उसके कब्जे से 4 बीयर बोतलें, 14 पाव देशी-अंग्रेजी शराब (कुल 5.120 लीटर), और 500 रुपये बिक्री राशि सहित 2770 रुपये जब्त। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ पहले भी अवैध शराब बिक्री और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेड मारी। आरोपी अपने होटल में शराब बेच रहा था। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, मिथलेश पटेल, भूपेंद्र वर्मा और महिला आरक्षक सुषमा मराठे ने योगदान दिया।





