इस दौरान निफ्टी रियल्टी 12.97 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 10.59 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 9.35 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 9.20 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 9.04 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 8.57 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 7.92 प्रतिशत की बढ़त की साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांकों में शामिल थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 4,166.90 अंक या 7.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,843.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1,189.60 अंक या 7.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,840.10 पर बंद हुआ।





