2700°C की गर्मी और 40,000 km/h की रफ्तार… चांद का चक्कर लगाकर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो


होमवीडियोअमेरिका

2700°C की गर्मी और 40,000 km/h की रफ्तार… चांद का चक्कर लगाकर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो

X

2700°C की गर्मी और 40,000 km/h की रफ्तार… चांद का चक्कर लगाकर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो

 

arw img

Artemis 2 Splashdown Video: यह एक बेहद ऐतिहासिक और रोमांचक अंतरिक्ष मिशन की तस्वीरें हैं, जिसमें NASA का ओरियन अंतरिक्षयान 10 दिनों के सफल मिशन के बाद आखिरकार पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आया. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर यह यान चंद्रमा की परिक्रमा करके वापस आया और कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित स्प्लैशडाउन किया. जैसे ही यान वायुमंडल में प्रवेश करता है, उसकी स्पीड लगभग 40,000 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है और सिर्फ 13 मिनट की री-एंट्री के दौरान तापमान करीब 2700 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है. NASA के कंट्रोल रूम में इस पूरे मिशन को लाइव मॉनिटर किया गया, जहां हर सेकंड पर टीम की नजर बनी रही. यह मिशन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि करीब 54 सालों के बाद यह पहला मानव युक्त चंद्र मिशन है, जिसने गहरे अंतरिक्ष की खोज की दिशा में एक नई उम्मीद जगाई है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img