Last Updated:
Amarnath Yatra 2026 Date: अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगी. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण कराया जाएगा. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि तीर्थयात्री देश भर में स्थित 554 नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं. श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें.
अमरनाथ यात्रा 2026.
Amarnath Yatra Date: इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने की तिथि की घोषणा कर दी गई है. श्रद्धालु 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, तीर्थयात्री देश भर में स्थित 554 नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं. यात्रा परमिट भी इसी आधार पर जारी किए जाएंगे. हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के दर्शने के लिए जाते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कूच करते हैं. सरकार अमरनाथ यात्रा के प्रत्येक मार्ग पर कड़ी सुरक्षा का प्रबंध करती है, ताकि किसी भी तीर्थयात्री को कोई समस्या ना हो. कोई हादसा ना हो. श्रद्धालुओं से भी सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है.
शीघ्र की जाएगी यात्रा की आधिकारिक तिथियों की घोषणा
इस तीर्थयात्रा की आधिकारिक तिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी. श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें. लोगों का पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण किया जाएगा.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें





