ईरान में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू और ट्रंप का गुस्सा: कौन है वो ‘लीकर’ जिसने उड़ाई वाइट हाउस की नींद?


होमदुनियाअमेरिका

पायलट का रेस्क्यू और ट्रंप का गुस्सा, कौन है वो जिसने उड़ाई वाइट हाउस की नींद?

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पत्रकार अमित सेगल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. मामला एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट के ईरान में गिरने और उसके बाद हुए रेस्क्यू मिशन से जुड़ा है. ट्रंप का आरोप है कि एक ‘लीकर’ की वजह से दूसरे क्रू मेंबर की जान खतरे में पड़ गई थी. अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन है जिसे ट्रंप जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं?

Zoom

इजरायली पत्रकार अमित सेगल (Photo : Instagram)

तेहरान/वाशिंगटन: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पिछले शुक्रवार यानी 3 अप्रैल 2026 को अमेरिका का एक आधुनिक F-15E फाइटर जेट ईरानी मिसाइल का शिकार हो गया. प्लेन में दो जांबाज सवार थे- एक पायलट और दूसरा वेपन सिस्टम ऑफिसर. शुरुआती खबर आई कि एक पायलट को बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे के बारे में वाइट हाउस पूरी तरह खामोश था. सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने खुलासा किया कि उनकी ये खामोशी एक रणनीति थी, जिसे मीडिया के एक ‘लीक’ ने बर्बाद कर दिया. ट्रंप ने बेहद आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा, ‘ईरान को पता ही नहीं था कि कोई दूसरा शख्स भी वहां मौजूद है, जब तक कि इस लीकर ने जानकारी सार्वजनिक नहीं कर दी.’

राष्ट्रपति ने सीधे तौर पर मीडिया हाउस को चेतावनी दी कि या तो वे अपने सोर्स का नाम बताएं वरना जेल जाने के लिए तैयार रहें. ट्रंप का मानना है कि इस जानकारी के बाहर आने के बाद ईरान ने दूसरे ऑफिसर को पकड़ने के लिए इनाम घोषित कर दिया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल और खतरनाक हो गया.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img