Boat Riding Alert: बोट राइडिंग का लेना है मजा… तो बरतें ये सावधानियां, छोटी गलती बन सकती है हादसे की वजह


Last Updated:

Boat Riding: गर्मी के मौसम में लोग ठंडी जगहों की तलाश में पहाड़ों और नदियों की ओर घूमने निकलते है. इस दौरान बोट राइडिंग का रोमांच भी काफी आकर्षित करता है. लेकिन छोटी-छोटी लापरवाहियां हादसों का कारण बन सकती है. कई बार बिना लाइफ जैकेट के नाव में बैठना, ओवरलोडिंग करना या खड़े होकर फोटो खिंचवाना खतरनाक साबित होता है. बोट राइडिंग करते समय हमेशा लाइफ जैकेट पहनें और नाविक के निर्देशों का पालन करें. तेज हवा या खराब मौसम में राइड से बचना चाहिए. नाव में इधर-उधर झुकने या हाथ पानी में डालने से भी संतुलन बिगड़ सकता है. बच्चों को अकेला न छोड़ें और मोबाइल के चक्कर में सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज न करें. सतर्कता बरतने से बोट राइडिंग का आनंद सुरक्षित और यादगार बन सकता है.

नाव चलाने वाले एक्सपर्ट गिरीश कुमार बताते है कि जब भी आप वोट रीडिंग करने जा रहे है तो उसे समय सबसे पहले आपको लाभ लाइफ जैकेट का प्रयोग जरूर करना है क्योंकि आपातकालीन परिस्थितियों में यदि वोट संतुलन बिगाड़ देती है. तो ऐसे में लाइफ जैकेट आपको पानी में डूबने से बचाएगा और या वोटर आईडी के सुरक्षा उपकरणों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है.

mausam ki jankari

जब भी आप बोट राइडिंग करने जा रहे है तो बोट राइडिंग करने से पहले आपको मौसम की जानकारी जरूर कर लेना है. इससे यह फायदा होगा कि आप अधिक बारिश वाले मौसम में बोट राइडिंग करने से बच सकते है. खराब मौसम में पानी की लहरें तेज हो जाती है. जिससे बोट असंतुलित हो सकती है. इसलिए हमेशा मौसम विभाग की चेतावनी और स्थानीय लोगों की सलाह को ध्यान में रखे. अगर मौसम अचानक खराब हो जाए तो तुरंत किनारे की ओर लौटना चाहिए.

boat ride

बोट राइडिंग करने से पहले आपको बोर्ड की क्षमता का आकलन कर लेना है यानी कि यदि किसी बोट में आठ लोगों के बैठने की क्षमता है तो उसमें आठ लोग से अधिक ना हो वरना बोट का संतुलन बिगड़ सकता है और बोट पलट भी सकती है. इसके साथ ही बोट की क्षमता लोगों की संख्या के साथ-साथ उनके वजन पर भी निर्भर करती है क्योंकि कुछ लोगों का वजन अधिक होता है. ऐसे में जब भी आप बोट राइडिंग कर रहे हों तो आपको बोट की क्षमता का ध्यान जरूर रखना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

boat riding

बोट राइडिंग करने के पहले और करते समय हमें वोट राइडर के सुरक्षा निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए क्योंकि यदि हम सुरक्षा के दिशा-निर्देश का पालन करते हैं तो हमें बोट राइडिंग के दरमियान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता है. ये निर्देश आपकी सुरक्षा के लिए होते हैं, जैसे कि बैठने का तरीका, संतुलन बनाए रखना और आपात स्थिति में क्या करना है. कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जो गलत है. सही जानकारी और सावधानी से आप दुर्घटनाओं से खुद को बचा सकते हैं.

boat riding

जब भी आप बोट राइडिंग कर रहे हो तो ऐसे में आपको शराब और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए. क्योंकि बोट राइडिंग में लहरों का संतुलन बिगड़ता है. इससे नाव का हिलाव डुलाव काफी अधिक होता है. अगर आप शराब पिए रहेंगे या फिर किसी प्रकार का नशा किए रहेंगे तो आप असंतुलित होकर नाव से नीचे गिर सकते है जो कि आपकी जान के लिए खतरा भी है. ऐसे में आपको शराब और नशे से दूर रहकर ही बोट राइडिंग करना चाहिए.

boat riding

बोट राइडिंग के दरमियान आपके बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि बच्चे उतने जागरूक नहीं होते और बोट के खिलाफ डोलो की वजह से उनका संतुलन बिगड़ सकता है. ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. बच्चों को हमेशा लाइफ जैकेट पहनाएं और उन्हें अकेला न छोड़ें. वे उत्साह में आकर खड़े हो जाते हैं और पानी में हाथ डाल सकते हैं. जिससे खतरा बढ़ जाता है.
अचानक न खड़े हों

boat riding

बोट में मौजूद आपातकालीन साधनों जैसे लाइफ बॉय, फर्स्ट एड किट और अलार्म आदि की जानकारी होना जरूरी है. अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो तुरंत इनका उपयोग किया जा सकता है. बोट पर चढ़ते समय यह जरूर देखें कि ये सभी उपकरण मौजूद हैं और काम कर रहे हैं. साथ ही, यह भी जानें कि जरूरत पड़ने पर सहायता कैसे प्राप्त करनी है. थोड़ी सी तैयारी और जानकारी आपकी और दूसरों की जान बचा सकती है.

boat riding

बोट में बैठे हुए अचानक खड़े होना या इधर-उधर ज्यादा हिलना-डुलना खतरनाक हो सकता है. इससे बोट का संतुलन बिगड़ सकता है और वह पलट भी सकती है. खासकर जब बोट छोटी हो.इसलिए हमेशा शांत बैठें और जरूरत होने पर धीरे-धीरे हिलें. बच्चों को भी समझाएं कि वे बोट में उछल-कूद न करें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img