महंगी क्रीम-पाउडर छोड़ो! रात में सोने से पहले पी लें ये गोल्डन मिल्क, चेहरा बन जाएगा सोने जैसा चमकदार


Last Updated:

Beauty Tips: रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट गरिमा के अनुसार रात में गोल्डन मिल्क यानी गर्म दूध में गुड केसर हल्दी मिलाकर पीने से खून शुद्ध होता है और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है. इसको पीने से चेहरे में सोने जैसी चमक आती है.

ख़बरें फटाफट

रांची: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं, लेकिन जितना भी बाहरी तौर पर आप कर लें, जब तक भीतर से ग्लो नहीं है. तब तक मजा नहीं आता है. ऐसे में रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट गरिमा बताती हैं कि रात में सोने के पहले अगर आप गोल्डन मिल्क पी लें तो आपके चेहर पर कुछ ही दिनों में अच्छा खासा चमक देखने को मिलेगा. वह भी प्राकृतिक तौर पर. आइये जानते हैं  इसके बारे में.

रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट गरिमा बताती हैं कि बाहर से आप चाहे जितना भी मसाज और महके क्रीम पाउडर लगा लें, पर असली ग्लो चेहरे के भीतर से ही आता है. इसके लिए रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध, उसमें एक टुकड़ा गुड, थोड़ा सा केसर और थोड़ा सा हल्दी डाल दें. इसे ब्यूटी मिल्क भी कहा जाता है और गोल्डन मिल्क भी कहते हैं. इसका सेवन अवश्य करना चाहिए.

ब्यूटी मिल्क के हैं अनेकों फायदे

उन्होंने बताया कि गर्म दूध तो सबसे पहले आपके खून में गर्मी लाने का काम करता है और चेहरे की प्रकृति के तौर पर चमक बढ़ाता है. इसके अलावा केसर प्राकृतिक तौर पर चेहरे पर लालीमा लाने का काम करता है. आप बाहर से जितना भी केसर का पेस्ट लगा लें, कुछ समय के लिए असरदार रहेगा, लेकिन अगर आप दूध में डालकर पीते हैं तो यह भीतर से असर करेगा और लंबे समय तक असर देखने को मिलेगा.

उन्होंने बताया कि केसर में विटामिन ए, बी, सी ओमेगा फैटी एसिड और मेलानिन जैसे कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं. जो चेहरे के डैमेज सेल को रिपेयर करते हैं. चेहरे में जो झाइयां पड़ जाती हैं, उसको ठीक करते हैं. साथ ही गर्म दूध के साथ इसका असर और भी बढ़िया देखने को मिलता है. इसमें थोड़ी हल्दी आपके ब्लड को प्यूरिफाई करने का काम करती है.

थोड़ा सा गुड भी है बहुत जरूरी

इसके अलावा थोड़ा सा एक टुकड़ा गुड डाल दीजिए. इससे आपकी बॉडी में कफ बैलेंस रहता है. आपका बीपी नॉरमल रहता है व ब्लड फ्लो नियमित होता है, जिससे आपके चेहरे पर प्राकृतिक तौर पर चमक देखने को मिलता है. आप यह दूध हर दिन अपने डाइट में एक नहीं तो आधा गिलास शामिल कर लें और रात में सोने के ठीक पहले एकदम गरमा गरम पी लें और फिर देखें एक हफ्ते बाद आपको अपने शरीर और चेहरे में ही बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img