Kevin Droniak NYC to India day trip | अमेरिका से आगरा सिर्फ ताज महल देखने पहुंचा ये शख्स, 24 घंटे में नाप डाला पूरा समंदर, शेयर किया एक्सपीरिएंस!


Last Updated:

क्या आपने कभी सोचा है कि अमेरिका से भारत सिर्फ एक दिन के लिए आया जा सकता है? एक अमेरिकी ट्रैवलर केविन ड्रोनियाक ने न्यूयॉर्क से दिल्ली की 15 घंटे की उड़ान भरी और महज एक दिन में ताजमहल घूमकर वापस लौट गए. अब उन्होंने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है.

Zoom

दुनियाभर में एडवेंचर के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो रोमांच की सारी हदें पार कर देते हैं. आमतौर पर जब कोई अमेरिका से भारत आने की योजना बनाता है, तो वह कम से कम 10-15 दिनों का समय लेकर चलता है, ताकि सफर की थकान मिट सके और देश को घुमा जा सके. लेकिन न्यूयॉर्क के रहने वाले केविन ड्रोनियाक ने इसके बिल्कुल उलट कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी उंगलियां दांतों तले दबा रहे हैं. केविन ने दावा किया है कि उन्होंने न्यूयॉर्क से भारत की ‘डे ट्रिप’ की है, यानी वो सिर्फ एक दिन के लिए भारत आए और वापस लौट गए. उन्होंने 24 घंटे में पूरा समंदर नाप डाला. केविन ड्रोनियाक ने अपने इस सफर का एक दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसकी शुरुआत उनके न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर पासपोर्ट दिखाने से होती है.

उन्होंने बताया कि वे जेएफके (JFK) एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए. फ्लाइट में बिताए गए 15 घंटों के लंबे सफर के बाद वे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे. उनके पास टाइम बहुत कम था, इसलिए वे बिना समय गंवाए सीधे आगरा के लिए निकल पड़े. सुबह के सुनहरे वक्त में जब दुनिया जाग रही थी, केविन दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के सामने खड़े थे. उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा और मुगल बादशाह शाहजहां के प्यार की इस बेमिसाल निशानी के बारे में जानकारी भी शेयर की. ताजमहल देखने के बाद बारी थी असली भारतीय स्वाद चखने की. केविन ने आगरा की गलियों में ई-रिक्शा की सवारी की, जो उनके लिए एक बिल्कुल नया अनुभव था. उन्होंने एक होटल की छत पर बैठकर ताजमहल के नजारे के साथ नाश्ता किया. उनके मेनू में दाल फ्राई, बटर चिकन और गार्लिक नान शामिल थे.

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img