Last Updated:
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 8 राज्यों के लिए अगले 2-3 घंटों का आपातकालीन अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में 80 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है. साथ ही ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर ओले और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
IMD की आंधी-तूफान की चेतावनी.
Weather Nowcast: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन घंटे भारी होने वाले हैं. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. इसलिए अगर आप अगले कुछ घंटों में घर या ऑफिस से बाहर निकल रहे हैं, तो बिना छाता और सावधानी के बाहर ना निकलें. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए नाउकास्ट की चेतावनी में बताया है कि अगले कुछ ही घंटों में भीषण धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और तेज बारिश होने वाली है.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कुछ ही घंटों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की विनाशकारी तूफान आने की संभावना है. धूल भरी आंधी के तुरंत बाद हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है. यह चेतावनी अगले दो से तीन घंटों के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है.
कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी कुदरत का कहर टूटने वाला है. आईएमडी ने निम्नलिखित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है:
- ओडिशा: अनुगुल, बौध, कटक, ढेंकानाल, गंजम, कंधमाल, केंदुझर, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नयागढ़ और रायगढ़ा.
- महाराष्ट्र: औरंगाबाद, धुले, नासिक और पुणे.
- राजस्थान: बारां, बूंदी और कोटा.
- हरियाणा: रेवाड़ी.
- हिमाचल प्रदेश: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला.
- त्रिपुरा: धलाई, खोवाई, उत्तर त्रिपुरा और ऊनाकोटी.
- आंध्र प्रदेश: अल्लूरी सीताराम राजू जिला.
घर-दफ्तर से निकलने से पहले सावधानी-
मौसम विभाग ने घर-दफ्तर से निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है. जैसे कि-
- पेड़ों के नीचे न छिपे: तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर सकते हैं.
- कमजोर ढांचों से दूर रहें: पुराने मकानों या कमजोर टिन शेड के नीचे न रुकें.
- ट्रैफिक अपडेट चेक करें: धूल भरी आंधी और बारिश के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और जलभराव की स्थिति बन सकती है.
- अनावश्यक यात्रा टालें: जब तक बहुत जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें और बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें





