Last Updated:
Asia’s 50 Best Restaurants 2026: एशिया 50 बेस्ट रेस्टोरेंट्स 2026 की लिस्ट में दो भारतीय रेस्टोरेंट्स ने जगह बनाई है. इसमें मुंबई का मस्क और कसौली हिमाचल प्रदेश का नार रेस्टोरेंट. यदि आप भी यहां खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो यहां जान लीजिए बुकिंग से लेकर क्यूज़ीन की रेट लिस्ट.
दुनिया भर में एशिया की फाइन डाइनिंग के भारत की पहचान और मजबूत हो रही है. हर साल एशिया के टॉप 50 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट्स की लिस्ट जारी की जाती है. इस बार एशिया 50 बेस्ट रेस्टोरेंट्स 2026 की लिस्ट में मुंबई का मस्क 15वें और कसौली का नार 30वें नंबर पर है.

दो भारतीय रेस्टोरेंट्स का टॉप 30 में आना सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि भारतीय खाना अब ग्लोबल स्तर पर कितना आगे बढ़ चुका है. अगर आप घूमना और खाने में हर बार कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं, तो ये दो रेस्टोरेंट्स आपके मस्ट गो टू लिस्ट में शामिल होना चाहिए.

मस्क ने मॉडर्न इंडियन खाने को एक नई दिशा दी है. ये रेस्तरां इंडियन इंग्रीडिएंट्स को नए और अनोखे तरीकों से पेश करता है. यहां का टेस्टिंग मेन्यू सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है. हर डिश सीजन के हिसाब से बनाई जाती है और लोकल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. इस रेस्तरां में आप ट्रेडिशनल फूड्स को नए अंदाज में टेस्ट कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रेस्तरां की लोकेशन भी खास है. एक पुराने मिल को मॉडर्न स्टाइल में बदला गया है. मस्क ने समय के साथ खुद को और बेहतर बनाया है और अब यह मॉडर्न इंडियन क्यूजीन का एक बड़ा नाम बन चुका है. ये अपने 10-कोर्स टेस्टिंग मेन्यू और रोमांटिक एंबियंस के लिए मशहूर है. लेकिन आप यहां बिना रिजर्वेशन नहीं जा सकते हैं. यहां दो लोगों के खाने का खर्चा 6500-13000 के बीच हो सकता है.

पहाड़ों के बीच वादियों में दुनिया के वन ऑफ द बेस्ट रेस्तरां में खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश में कसौली का नार रेस्तरां आपका इंतजार कर रहा है. शहरों की भीड़-भाड़ से दूर, हिमाचल प्रदेश में स्थित NAAR एक अलग ही कहानी लिख रहा है.

इस रेस्तरां का फोकस दिखावे पर नहीं, बल्कि प्रकृति और जड़ों से जुड़ाव पर है. यहां का खाना हिमालयी क्षेत्र से मिलने वाली सामग्री से बनाया जाता है, जिसमें कुछ चीजें जंगल से लाई जाती हैं. खाना पारंपरिक तरीकों से बनता है, लेकिन पेश करने का तरीका बिल्कुल मॉडर्न है. ये 8 कोर्स टेस्टिंग मेनू वाले इस रेस्तरां में दो लोगों के खाने का खर्चा 13000-14000 तक हो सकता है. यहां भी आपको पहले से ही रिजर्वेशन करवाना होता है.

इस लिस्ट में बैंकॉक, सियोल, शंघाई और मकाऊ जैसे बड़े शहरों के रेस्तरां शामिल हैं. लेकिन भारत की खास बात यह है कि यहां के दोनों रेस्तरां अलग-अलग स्टाइल के हैं. फिर भी दोनों की एक बात समान है: ट्रेडिशनल और लोकल फूड्स.





