Last Updated:
Chitrakoot top 5 places to visit : स्काई वाक ब्रिज, रानीपुर टाइगर रिजर्व, रामघाट, कामतानाथ मंदिर और गुप्त गोदावरी, ये पांचों यूपी के चित्रकूट के टॉप पांच घूमने वाले स्थल हैं. अगर आप रानीपुर टाइगर रिजर्व घूमने आ रहे हैं तो इसके लिए आपको मानिकपुर रेलवे स्टेशन उतरना पड़ेगा. यहां से आप स्टेशन के बाहर खड़ी टैक्सी को 800 से 1 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. रामघाट कर्वी रेलवे स्टेशन से लगभग 8 किलोमीटर दूर है. तुलसी वॉटरफॉल, जहां यूपी का पहले स्काई वॉक ब्रिज बना है. यहां जाने के लिए आप को मानिकपुर रेलवे स्टेशन से टैक्सी बुक करनी पड़ेगी.
अगर आप भी चित्रकूट का रानीपुर टाइगर रिजर्व घूमने आ रहे हैं तो इसके लिए आपको मानिकपुर रेलवे स्टेशन उतरना पड़ेगा. यहां से आप स्टेशन के बाहर खड़ी टैक्सी को 800 से 1 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने बताया कि अगर इसकी दूरी की बात करें तो यह मानिकपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 23 किलोमीटर है.

यह तस्वीर चित्रकूट के रामघाट की है. यह स्थान चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से लगभग 8 किलोमीटर दूर है. यहां जाने के लिए ट्रेन से आप को चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन उतरना होगा. बस से आने पर आप को बस स्टैंड उतरना होगा. जहां बाहर खड़ी टैक्सी में बैठकर आप 20 रुपये में रामघाट पहुंच जाएंगे.

यह तस्वीर चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर के प्रमुख द्वार की है, जहां पहुंचने के लिए आप अपने वाहन से बेड़ी पुलिया स्थान से मुड़कर जा सकते हैं. तोता मुखी मंदिर पुजारी मोहित दास बताते हैं कि अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो आपको चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन उतरना होगा, जहां से 30 रुपये रिक्शे वाले को देने के बाद आप मंदिर पहुंच जाएंगे, जिसकी दूरी लगभग 10 किलोमीटर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह तस्वीर चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में बने तुलसी वॉटरफॉल की है, जहां यूपी का पहले स्काई वॉक ब्रिज बना है. यहां जाने के लिए आप को मानिकपुर रेलवे स्टेशन से टैक्सी बुक करनी पड़ेगी, जिसका किराया लगभग 1 हजार रुपये लगेगा. अगर इसकी दूरी की बात करें तो यह मानिकपुर से 30 किलोमीटर और चित्रकूट से लगभग 45 किलोमीटर दूर है. जहां आपको पानी के साथ सुंदर नजारा देखने को मिलेगा.

यह तस्वीर चित्रकूट के गुप्त गोदावरी की है. जब चित्रकूट के चारों धाम की यात्रा पर कोई निकलता है तो उसमें से एक यह भी पड़ता है. यह चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से 30 से 35 किलोमीटर दूर है. यहां आप टैक्सी बुक करके या अपने निजी वाहन से भी आ सकते हैं. टैक्सी बुक करने के लिए आप को 1000 से 1200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.





