Last Updated:
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप के दो पुराने वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मचा दी है, जिसमें उन्हें सऊदी क्राउन प्रिंस और अन्य वैश्विक नेताओं के लिए ‘तलवे चाटने’ और ‘लूजर्स’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते देखा जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की सचच्चाई कुछ और ही है.
ट्रंप के वीडियो पर बनाया गया पाकिस्तान मीम
वॉशिंगटन: ट्रंप, ईरान से जंग छेड़कर अब फंस गए हैं. वो मिडिल ईस्ट से वापसी चाहते हैं लेकिन इज्जत बचाने के लिए पीस टॉक का ड्रामा कर रहे हैं. जिसमें बिचौलिया बनाया गया है पाकिस्तान को. ट्रंप ने खुद पाक पीएम शहबाज शरीफ का ट्वीट शेयर करते हुए पाकिस्तान की मीडियटर वाली भूमिका को सपोर्ट दिखाया था. हाल ही में ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने पाकिस्तान के अला कमानों को लूजर्स कहते कहा कि ‘चंपूगिरी करते हैं तो मुझे अच्छा लगता है’. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है.
क्या ट्रंप ने उतारी पाकिस्तान की इज्जत?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक इवेंट के दौरान रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछ लिया कि उन्होंने पाकिस्तान को मीडिएटर के तौर पर क्यों चुना? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चंपूगीरी और लूजर्स वाला बयान दिया. ट्रंप के ऊल-जलूल बयानों से इंटरनेट भरा पड़ा है. उनके मुंह से कुछ भी निकल जाता है लेकिन इस वीडियो में वो पाकिस्तान की बात नहीं कर रहे हैं.
ये वीडियो असल में मियामी के एक इवेंट की है, जहां पर वो देश के बड़े-बडे इनवेस्टर्स को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मजाक करते हुए अपनी स्पीच में उन लूजर्स के बारे में बताया जो उनकी सक्सेस स्टोरीज सुनते हैं. इस वीडियो को पाकिस्तान को ट्रोल करने के लिए मीम बनाकर वायरल किया जा रहा है.
Reporter – “Why you selected Pakistan specifically for mediation with Iran?”
Trump – “I hang around with losers because it makes me feel better, I like people that like to listen to my success” pic.twitter.com/CnLJ9DqTrU





