7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे


Last Updated:

Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च हो गया है. इसमें 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिलता है.जानें इसकी कीमत, फीचर्स और सेल डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

Zoom

15 हजार से कम में 7000mAh बैटरी वाला फोन, Realme ने मचाया धमाल

रियलमी नार्ज़ो 100 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह कंपनी की नई नार्ज़ो 100 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. बजट सेगमेंट में आने वाला यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है.

कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 70 घंटे तक म्यूजिक और 34 घंटे तक कॉलिंग का सपोर्ट दे सकता है. इसके साथ ही इसमें 15W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का बड़ा LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. ये स्क्रीन न सिर्फ स्मूथ स्क्रॉलिंग देती है बल्कि गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस भी बेहतर बनाती है. फोन में 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है. फोन में 4GB और 6GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं, जबकि स्टोरेज 128GB तक उपलब्ध है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

चलेगा एंड्रॉयड 16 पर
कैमरा सेक्शन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है. यह स्मार्टफोन बजट यूजर्स के लिए एक मजबूत बैटरी और अच्छे फीचर्स के साथ एक बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img