₹349 में Jio या Airtel? कौन दे रहा ज्यादा फायदा, किसका डेटा और OTT है बेस्ट


आज के समय में मोबाइल रिचार्ज प्लान चुनना आसान नहीं है, क्योंकि लगभग हर टेलीकॉम कंपनी एक जैसी कीमत पर अलग-अलग फायदे देती है. ₹349 का प्लान भी ऐसा ही एक पॉपुलर ऑप्शन है, जिसे रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों अपने-अपने ग्राहकों को ऑफर करते हैं. लेकिन कीमत एक जैसी होने के बावजूद दोनों प्लान में मिलने वाले फायदे काफी अलग हैं.

सबसे पहले बात करते हैं Jio के ₹349 प्लान की. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है, यानी 28 दिनों में कुल 56GB डेटा. इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं.

लेकिन जियो का प्लान यहीं खत्म नहीं होता. इसमें आपको JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 50GB Jio Cloud स्टोरेज और 18 महीने का गूगल जेमीनी प्रो प्लान भी मिलता है. यानी यह प्लान सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज के मामले में भी काफी मजबूत है.

Airtel के वही प्लान में क्या फायदे
अब अगर एयरटेल के ₹349 प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, जो 28 दिनों में कुल 42GB होता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है. एयरटेल का एक बड़ा प्लस पॉइंट है अनलिमिटेड 5G डेटा (जहां नेटवर्क उपलब्ध हो).

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में 12 महीने का Adobe Express प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और 30 दिन के लिए HelloTunes मिलता है. हालांकि OTT और क्लाउड बेनिफिट्स के मामले में यह Jio से थोड़ा पीछे नजर आता है.

अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो Airtel का ₹379 प्लान भी एक विकल्प है. इसमें रोज 2GB डेटा मिलता है और बाकी सभी फायदे ₹349 प्लान जैसे ही रहते हैं. इसके साथ आपको Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, जो स्टोरेज के लिहाज से एक अच्छा एडिशन है.

अब सवाल ये है कि कौन सा प्लान बेहतर है?

अगर आप ज्यादा डेटा, OTT कंटेंट और एक्स्ट्रा डिजिटल बेनिफिट्स चाहते हैं, तो जियो का ₹349 प्लान ज्यादा वैल्यू देता है. वहीं, अगर आप एयरटेल के मजबूत नेटवर्क और 5G डेटा का फायदा लेना चाहते हैं, तो एयरटेल का प्लान भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

एंटरटेनमेंट और कुल बेनिफिट्स के मामले में जियो आगे निकलता है, जबकि एयरटेल नेटवर्क क्वालिटी और 5G एक्सपीरिएंस के लिए जाना जाता है. इसलिए प्लान चुनते समय अपनी जरूरत- डेटा, OTT या नेटवर्क को ध्यान में रखना सबसे जरूरी है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img