Last Updated:
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि अमेरिकी दूतावास में हर कोई ठीक एक हफ़्ते बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत में स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है. उनका ये दौरा ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के दौरे बाद है.
मार्को रुबियो (फाइल फोटो)
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द भारत का दौरा करने वाले हैं. इसकी जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी है. अभी दो दिन पहले भारत में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री पहुंचे थे. उसके बाद मार्को रूबियो का दौरा दिखा रहा है कि अमेरिका ब्रिक्स की इस मीटिंग पर नजर बनाए हुए था. इस मीटिंग में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पहुंचे थे.
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, “भारत के अमेरिकी दूतावास में हर कोई ठीक एक हफ़्ते बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत में स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है.
विदेश मंत्रियों की मीटिंग में भारत ने दिया था संदेश
दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत ने वैश्विक सुरक्षा, संयुक्त राष्ट्र सुधार और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर साफ और कड़ा संदेश दिया था. भारत ने कहा कि हमें एकतरफा दबावपूर्ण कदमों और ऐसे प्रतिबंधों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार नहीं हैं.
भारत ने मीटिंग के दौरान कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष विशेष ध्यान देने योग्य है. लगातार बढ़ते तनाव क्षेत्र की स्थिति को और अधिक नाजुक बना रहे हैं. समुद्री यातायात के लिए बढ़ते खतरे वैश्विक व्यापार और सप्लाई सिस्टम के लिए चिंता बनी है. होर्मुज स्ट्रेट और लाल सागर सहित अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद अहम है.
कोलकाता का भी दौरा करेंगे रुबियो
पश्चिम में भाजपा सरकार के गठन के महज पांच दिन हुए हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस महीने के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं. इस कार्यक्रम में कोलकाता में पहुंचने की संभावना है. अगर यह दौरा होता है, तो करीब 14 साल बाद कोई बड़ा अमेरिकी नेता कोलकाता पहुंचेगा. इससे पहले नवंबर 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोलकाता आई थीं.
हिलेरी क्लिंटन ने उस दौरान राइटर्स बिल्डिंग जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. अब मार्को रुबियो की संभावित यात्रा को बंगाल की नई राजनीतिक परिस्थितियों और भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.





