Last Updated:
अगर थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाई जाए, तो इस भीषण गर्मी में भी बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सकता है. इसलिए जरूरी है कि पेरेंट्स समय रहते सतर्क रहें और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें. डॉक्टर अनिल पटेल बच्चों के गर्मी से बचाने के लिए कई जरूर टिप्स दी, पेरेंट्स समय रहते सतर्क रहें और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें.
भयंकर गर्मी ने इस वक्त पूरे निमाड़ और सभी जगह को अपनी चपेट में ले रखा है. कई जगहों पर तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन पर असर साफ दिखाई दे रहा है. लेकिन इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों पर मंडरा रहा है, क्योंकि उनका शरीर तापमान को नियंत्रित करने में उतना सक्षम नहीं होता. ऐसे में जरा सी लापरवाही उन्हे बीमार कर सकती है.
दरअसल, गर्मी के मौसम में बच्चों में हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है. हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति होती है, जब शरीर का तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा हो जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता. इसके चलते तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी, त्वचा का सूखना और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में अगर बच्चे में ये संकेत नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी हो जाता है.
डॉक्टर अनिल पटेल बताते हैं कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की आदतों में थोड़े बदलाव करके ही उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है. सबसे जरूरी है कि बच्चों के शरीर में पानी की कमी न होने दी जाए. इसके लिए उन्हें दिनभर पानी पिलाते रहें, साथ ही ORS, नारियल पानी, छाछ या ग्लूकोज जैसे पेय भी देते रहें, ताकि शरीर में जरूरी लवण की कमी न हो.
बच्चों को गर्मी से बचाने की सलाह
वहीं, तेज धूप से बचाव भी बेहद जरूरी है. खासतौर पर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बच्चों को बाहर खेलने से रोकना चाहिए, क्योंकि इस दौरान धूप सबसे ज्यादा खतरनाक होती है. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो उन्हें पूरी तरह कवर करके ही बाहर भेजें.
कपड़ों का चुनाव भी बच्चों की सेहत पर असर डालता है. गर्मी में बच्चों को हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनाने चाहिए, जिससे शरीर को ठंडक मिलती रहे और पसीना आसानी से सूख सकें. इसके साथ ही घर का वातावरण भी ठंडा रखना जरूरी है, ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके.
खानपान की बात करें तो गर्मी में बच्चों को हल्का और पौष्टिक भोजन देना चाहिए. तरबूज, खीरा, खरबूजा जैसे मौसमी फल न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर बच्चों की डाइट में इन चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं.
अगर थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाई जाए, तो इस भीषण गर्मी में भी बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सकता है. इसलिए जरूरी है कि पेरेंट्स समय रहते सतर्क रहें और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें





