क्या है WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर? यूज़र्स की प्राइवेसी को करेगा और मजबूत


WhatsApp जल्द ही अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर ला सकता है, जो disappearing messages को और ज्यादा स्मार्ट बना देगा. अब तक यूज़र्स 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन जैसे फिक्स टाइमर के साथ disappearing messages सेट कर सकते थे, लेकिन अब कंपनी एक नया ‘After Reading’ ऑप्शन टेस्ट कर रही है.

इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि मैसेज भेजते ही टाइमर शुरू नहीं होगा, बल्कि जब सामने वाला व्यक्ति मैसेज पढ़ेगा, तभी से काउंटडाउन शुरू होगा. यानी अगर आपने कोई जरूरी या निजी जानकारी भेजी है, तो वह तभी गायब होगी जब रिसीवर उसे देख लेगा. इससे यूज़र्स को अपनी चैट की प्राइवेसी पर और बेहतर कंट्रोल मिलेगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Beta for Android 2.26.15.11 अपडेट में देखा गया है. WABetaInfo ने बताया कि कंपनी इस पर काम कर रही है और आने वाले समय में इसे रोलआउट किया जा सकता है.

इसके साथ ही कंपनी सिर्फ ‘After Reading’ ही नहीं, बल्कि ज्यादा टाइमिंग ऑप्शन भी देने की तैयारी में है. अभी disappearing messages में केवल कुछ तय समय विकल्प मिलते हैं, लेकिन नए फीचर में 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे जैसे छोटे टाइमर भी मिल सकते हैं.

उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 मिनट का विकल्प चुना, तो रिसीवर जैसे ही मैसेज पढ़ेगा, उसके 5 मिनट बाद वह मैसेज अपने आप गायब हो जाएगा. अगर सामने वाला व्यक्ति मैसेज 3 घंटे बाद खोलता है, तो उसी समय से काउंटडाउन शुरू होगा. इससे संवेदनशील जानकारी शेयर करना और सुरक्षित हो सकता है.

अलग-अलग हो सकती है टाइमिंग
हालांकि, इसमें एक दिलचस्प बात यह भी है कि sender और receiver के लिए टाइमिंग अलग तरह से काम कर सकती है. भेजने वाले के फोन से मैसेज तय समय के हिसाब से हट सकता है, जबकि पाने वाले के डिवाइस पर वह पढ़ने के बाद तय समय तक रहेगा. इससे दोनों तरफ बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल मिल सकता है.

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो OTP, निजी दस्तावेज, बैंकिंग डिटेल्स या दूसरी confidential जानकारी WhatsApp पर शेयर करते हैं. इससे मैसेज लंबे समय तक चैट में पड़ा नहीं रहेगा.

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है. पहले इसे Beta testers के लिए जारी किया जाएगा, और टेस्टिंग पूरी होने के बाद सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा सकता है. अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग पहले से काफी मजबूत हो जाएंगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img