नए फोन के लिए थोड़ा और रुक जाएं, जून में स्मार्टफोन मार्केट में आएगा तूफान, लॉन्च होंगे ये दमदार फोन


जून 2026 स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है. Motorola, Xiaomi, Redmi, OnePlus, Vivo, iQOO, Tecno और Infinix जैसी कंपनियां अपने नए डिवाइस पेश करने की तैयारी में हैं.

इनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

Motorola Edge 70 Pro+ होगा 4 जून को लॉन्च

मोटोरोला ने कंफर्म कर दिया है कि Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन खासतौर पर कैमरा प्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा AI जूम और एडवांस इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर्स भी मिल सकते हैं.

Xiaomi 17T की होगी वापसी
शाओमी भी अपनी लोकप्रिय T-सीरीज को भारत में वापस ला रही है. शाओमी 17T का लॉन्च भी 4 जून को होने वाला है. इसमें Leica-ट्यून 5x पेरिस्कोप कैमरा, 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी मिलने की संभावना है.

OnePlus 15s में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
वनप्लस इस महीने OnePlus 15s लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 7500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. फोन में 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है.

Redmi और iQOO भी लाएंगे नए डिवाइस

रेडमी Turbo 5 को 18 जून के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 7560mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.

वहीं iQOO Z11 5G में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 9000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी देखने को मिल सकती है, जो इसे सबसे बड़ी बैटरी वाले फोनों में शामिल कर सकती है.

Vivo, Tecno और Infinix भी तैयार
वीवो T5 Lite 5G को 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं टेक्नो पोवा 8 5G गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा, जिसमें 144Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिल सकती है.

इसके अलावा Infinix GT 50 Pro 5G भी गेमिंग फीचर्स के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है. इसमें शोल्डर ट्रिगर्स, कूलिंग सिस्टम और Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर मिलने की संभावना है.

यानी कि जून 2026 भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है. बजट से लेकर प्रीमियम और गेमिंग सेगमेंट तक, हर तरह के यूजर्स के लिए नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img