US seizes enriched uranium Venezuela| Trump forces uranium operation news| Trump forces uranium operation news|


होमदुनियाअमेरिका

US ने वेनेजुएला से छीना परमाणु बम बनाने का बारूद, एनरिच यूरेनियम ले गई आर्मी

Last Updated:

अमेरिकी ऊर्जा विभाग के एनएनएसए ने वेनेजुएला के एक पुराने रिसर्च रिएक्टर से सभी एनरिच यूरेनियम को हटा दिया है. अमेरिकी एजेंसियों का दावा है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य दक्षिण अमेरिका और अमेरिका में परमाणु सुरक्षा जोखिमों को कम करना है.

Zoom

वेनेजुएला से अमेरिका ने हटाया एनरिच यूरेनियम.

अमेरिका ने वेनेजुएला के एक पुराने रिसर्च रिएक्टर से बचा हुआ सारा खतरनाक यूरेनियम हटा दिया है. अमेरिका ने इस कदम से देश और दक्षिण अमेरिका दोनों जगहों पर परमाणु सुरक्षा से जुड़े खतरों को कम करने में बड़ी कार्रवाई माना है. अमेरिकी ऊर्जा विभाग की एजेंसी राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन (एनएनएसए) ने ये कार्रवाई की है.

यूरेनियम हटाए जाने के बाद एनएनएसए के प्रशासक ब्रैंडन विलियम्स ने कहा, “वेनेजुएला से सारे रिफाइन यूरेनियम को सुरक्षित रूप से हटाना दुनिया को बहाल और नवीनीकृत वेनेजुएला का संकेत देता है. राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के लिए धन्यवाद है. जमीन पर समर्पित टीमों ने महीनों में वह काम पूरा कर दिया जिसमें सामान्य रूप से सालों लग जाते”.

एनएनएसए अमेरिकी ऊर्जा विभाग के भीतर की अर्ध-स्वायत्त एजेंसी है. उसके अनुसार, यह मिशन वेनेजुएला के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय, इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA), यूनाइटेड किंगडम के विशेषज्ञों और अमेरिकी विदेश विभाग के कर्मियों के कॉर्डिनेशन से पूरा किया गया.

एजेंसी ने कहा कि RV-1 रिएक्टर ने दशकों तक भौतिकी और परमाणु अनुसंधान में सहायता की थी, लेकिन 1991 में शोध गतिविधियां समाप्त होने के बाद, 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक संवर्धित यूरेनियम अतिरिक्त सामग्री के रूप में वहां बचा रह गया था. NNSA के रक्षा परमाणु अप्रसार कार्यालय (DNN) ने वेनेजुएला के वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों के साथ मिलकर, शुरुआती साइट विजिट के छह सप्ताह से भी कम समय में रिएक्टर से 13.5 किलोग्राम यूरेनियम हटा दिया.

एनएनएसए के ऑफिस ऑफ डिफेंस न्यूक्लियर नॉन  (DNN) ने वेनेजुएला के वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया. डीएनएन ने वेनेजुएला के RV-1 रिएक्टर में साल 1991 से लगभग 13.5 किलो एनरिच यूरेनियम पड़ा हुआ था. विशेषज्ञों ने इसे खास बक्सों में पैक किया और सड़क के रास्ते करीब 100 मील दूर बंदरगाह तक पहुँचाया. वहां से ब्रिटेन के एक खास जहाज के जरिए इसे अमेरिका लाया गया. अब इसे भविष्य के बिजली कार्यक्रमों के लिए फिर से तैयार किया जाएगा.

ऑपरेशन की निगरानी के लिए वेनेजुएला की यात्रा करने वाले DNN के उप प्रशासक डॉ. मैट नेपोली यात्रा की थी. मैट ने मिशन में शामिल टीमों की तारीफ की है. उन्होंने ने कहा, “मुझे उन पर गर्व है जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मिशन को अंजाम दिया. परमाणु सामग्री को हटाने में NNSA का लंबा इतिहास है. टीम का ने लंबा अनुभव इस सफलता की कुंजी थी”.

एजेंसी ने ये भी बताया है कि ये मिशन वैश्विक परमाणु अप्रसार प्रयासों के हिस्सा है. साल 1996 से उसने और उसके पूर्ववर्ती कार्यालयों ने दर्जनों देशों से 7350 किलोग्राम से अधिक रिफाइन यूरेनियम और प्लूटोनियम को हटाया है. इसका इस्तेमाल एटम बम बनाने के लिए किया जाता है.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img