Last Updated:
Iran US Tension News: ईरान-इजरायल संघर्ष में अमेरिका ने इजरायल की रक्षा के लिए अपने एडवांस मिसाइल इंटरसेप्टर का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, THAAD, SM-3 और SM-6 जैसी मिसाइलें इतनी संख्या में दागी गईं कि पेंटागन का करीब आधा स्टॉक खाली होने की चिंता पैदा हो गई.
थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम.
तेहरान: इजरायल को बचाने के लिए अमेरिका ने ऐसा दांव चला कि अब खुद उसके हथियारों के खजाने पर सवाल उठने लगे हैं. रिपोर्ट है कि ईरान-इजरायल संघर्ष के दौरान अमेरिका ने अपनी सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर इतनी बड़ी संख्या में दाग दीं कि पेंटागन के स्टॉक पर दबाव बढ़ गया. द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल की रक्षा में 200 से ज्यादा THAAD इंटरसेप्टर दागे. इसके साथ ही पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नौसैनिक जहाजों से 100 से ज्यादा SM-3 और SM-6 इंटरसेप्टर भी लॉन्च किए गए. रिपोर्ट में शामिल अधिकारियों ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में पेंटागन के इंटरसेप्टर स्टॉक का लगभग आधा हिस्सा खर्च हो गया. इससे अब अमेरिका की अपनी सैन्य तैयारी का भी उठने लगा है.





