Last Updated:
अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की अहम वार्ता के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच रहे हैं. पाकिस्तान और कतर भी मध्यस्थ की भूमिका में शामिल होंगे. लेकिन बातचीत शुरू होने से ठीक पहले ईरान ने…और पढ़ें
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अब तकनीकी स्तर की बातचीत शुरू होने जा रही है. रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में होने वाली इस अहम बैठक के लिए अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहे हैं. लेकिन बातचीत शुरू होने से पहले ही पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर समझौते (MoU) का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 21 जून को बर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की बातचीत होगी. इसमें पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि मध्यस्थ के तौर पर शामिल रहेंगे. इस बैठक का मकसद हाल ही में हुए इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (Islamabad MoU) को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ना है.
स्विट्जरलैंड पहुंच रहे हैं प्रतिनिधिमंडल
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में स्विट्जरलैंड रवाना होने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अमेरिका के वरिष्ठ प्रतिनिधि पहले ही वहां पहुंच चुके हैं और बातचीत के तकनीकी पहलुओं पर काम कर रहे हैं. वेंस के मुताबिक अब तक बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है.
उधर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि उसका प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच चुका है. स्विस विदेश मंत्रालय ने भी ईरानी टीम के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा अमेरिका-ईरान समझौते को लागू करने की प्रक्रिया का हिस्सा है.
पाकिस्तान के पीएम भी पहुंच रहे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ स्विट्जरलैंड पहुंच रहे हैं. पाकिस्तान खुद को इस पूरे शांति प्रयास का प्रमुख मध्यस्थ बता रहा है. उसके साथ कतर भी वार्ता में अहम भूमिका निभाएगा.
होर्मुज किया बंद
बातचीत शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा कर दी. ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजरायल ने हाल ही में हुए समझौते की पहली शर्त का उल्लंघन किया है. ईरान का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई और अमेरिका की भूमिका समझौते के खिलाफ है.
Iran-US Talks Live: ईरानी प्रतिनिधिमंडल ज्यूरिख पहुंचा, अगले दौर की वार्ता पर रहेंगी नजर
ईरान-अमेरिका वार्ता लाइव: ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच गया है. ईरानी संसद अध्यक्ष और प्रमुख वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ के नेतृत्व में उच्चस्तरीय ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार रात ज्यूरिख पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल के स्विट्जरलैंड पहुंचने को अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित अगले दौर की वार्ता से जोड़कर देखा जा रहा है. इस प्रतिनिधिमंडल के दौरे का मकसद समझौते के बाद आगे की बातचीत और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा माना जा रहा है.
A high-ranking Iranian delegation (Minab 168), headed by Mohammad Bagher Ghalibaf, arrived in Zurich on Saturday night. pic.twitter.com/RdGnWkjDlR
— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) June 20, 2026




